Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इजरायल ने हिजबुल्ला से किया सीजफायर, अब इन दो मोर्चों पर बरसाएगा फायर; रणनीति का खुलासा…
    विदेश

    इजरायल ने हिजबुल्ला से किया सीजफायर, अब इन दो मोर्चों पर बरसाएगा फायर; रणनीति का खुलासा…

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल ने हिजबुल्ला से किया सीजफायर, अब इन दो मोर्चों पर बरसाएगा फायर; रणनीति का खुलासा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में बड़ी सफलता मिली है।

    उन्होंने पिछले 10 महीनों से लेबनान में सक्रिय उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच जंग रुकवा दी है।

    दोनों पक्षों के बीच सीजफायर को लेकर समझौता हो गया है, जो आज सुबह से लागू है। इस डील में अमेरिका और फ्रांस शामिल थे।

    सीजफायर को लेकर हुई मीटिंग में लेबनान की सरकार के मंत्री शामिल थे, लेकिन हिजबुल्लाह का कोई प्रतिनिधि नहीं था।

    सीजफायर को लेकर इजरायल ने एक चीज साफ कर दी है कि हिजबुल्लाह ने यदि समझौता तोड़ा तो फिर वह घुसकर हमला करेगा और कोई रियायत नहीं की जाएगी।

    बेंजामिन नेतन्याहू सरकार का कहना है कि हमने यह समझौता इसलिए मान लिया है ताकि ईरान और गाजा पर फोकस किया जा सके।

    इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट द्वारा 10-1 वोट से समझौते को मंजूरी दिए जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और लेबनान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नजीब मिकाती से बातचीत की है।

    बाइडेन ने बताया, “यह समझौता अस्थायी रूप से जंग को खत्म करने के लिए बनाया गया था। हिजबुल्लाह और दूसरे आतंकवादी संगठन को इजरायल की सुरक्षा में दखल डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

    क्या हैं शर्तें?

    बाइडेन ने युद्धविराम की शर्तों को लेकर बताया कि लेबनान की सेना जैसे ही इजरायली सीमा के पास के क्षेत्र पर नियंत्रण वापस ले लेगी, इजरायल धीरे-धीरे 60 दिनों में अपनी सेना वापस ले लेगा।

    यह सुनिश्चित किया जा जाएगा कि हिजबुल्लाह वहां अपना ठिकाना फिर से न बना सके। उन्होंने कहा, “दोनों तरफ के नागरिक जल्द ही सुरक्षित तरीके से अपने घर में वापस लौट सकेंगे।”

    वहीं समझौते पर दस्तखत करने के बाद नेतन्याहू ने कहा है कि वह युद्ध विराम समझौते को लागू करने के लिए तैयार हैं लेकिन हिजबुल्लाह अगर उल्लंघन करेगा तो वह जोरदार तरीके से जवाब देंगे।

    नेतन्याहू ने बताई रणनीति

    गौरतलब है कि नेतन्याहू को अपनी सरकार के कुछ अंदरूनी लोगों से इस समझौते के लिए विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

    नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम से इजरायल को ईरान और हमास पर ध्यान केंद्रित करने, हथियारों की खेप को फिर से भरने और सेना को आराम देने का मौका मिलेगा।

    नेतन्याहू ने कहा, “हम समझौते को लागू करेंगे और किसी भी उल्लंघन का जोरदार तरीके से जवाब देंगे।

    हम जीत तक साथ मिलकर काम करते रहेंगे।” नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह संघर्ष की शुरुआत में जितना कमजोर था उससे कहीं अधिक कमजोर अब है।

    उन्होंने कहा, “हमने इसे दशकों पीछे धकेल दिया है और हमारी सीमा के पास सालों से चल रहे आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है।”

    The post इजरायल ने हिजबुल्ला से किया सीजफायर, अब इन दो मोर्चों पर बरसाएगा फायर; रणनीति का खुलासा… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड दौरे में बढ़ाई सैन्य समारोह की गरिमा

    June 13, 2026

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    मीडिया संवाद: सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा-पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

    June 12, 2026

    Uttarakhand News: दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, CM धामी बोले- देश और उत्तराखंड ने खोया एक महान खिलाड़ी…..

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.