Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर स्थल
    देश

    लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर स्थल

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने गुजरात के ऐतिहासिक धरोहर स्थल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अहमदाबाद | सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए UNESCO हर साल 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक विश्वभर में विश्व विरासत सप्ताह मनाता है। भारत में भी इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के सहयोग से देशभर के ऐतिहासिक धरोहर स्थलों के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष विश्व धरोहर सप्ताह 2024 की थीम विविधता की खोज और अनुभव है। ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध गुजरात में भी कई ऐतिहासिक धरोहर स्थलें हैं जो देश-विदेश के लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। गुजरात के पर्यटन विभाग के अनुसार वर्ष 2023-24 में लगभग 21 लाख से अधिक पर्यटकों ने गुजरात के प्रमुख विरासत पर्यटन स्थलों को विज़िट किया है। 

    428 करोड़ से अधिक की लागत से ऐतिहासिक विरासत स्थलों को किया जा रहा पर्यटन सुविधाओं से युक्त
    ऐतिहासिक विरासत स्थलों को पर्यटकों के लिए आकर्षक और सुविधा जनक बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार ने ₹428 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्यों को शुरू किया है। इतना ही नहीं, इन विरासत स्थलों में गुजरात सरकार नाईट टूरिज़्म के कॉन्सेप्ट के तहत लाइट एंड शो जैसी कई आकर्षक गतिविधियाँ भी संचालित कर रही है जिसे देश-विदेश के पर्यटक खूब पसंद भी कर रहे हैं।  

    वडनगर और धोलावीरा में सबसे अधिक ₹255 करोड़ की लागत से विकसित की जा रही हैं पर्यटन अनुकूल सुविधाएँ
    वडनगर एक ऐतिहासिक धरोहर स्थल के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म स्थान भी है। वडनगर के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व को समझते हुए गुजरात सरकार ने यहाँ पिछले तीन वर्षों में ₹70 करोड़ खर्च कर कई बुनियादी और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया है। यहाँ लगातार बढ़ रहे पर्यटकों की संख्या की बात करें तो जहाँ वर्ष 2022-23 में मात्र 2 लाख 45 हजार पर्यटकों ने इसे विज़िट किया तो वहीं 2023-24 में यह संख्या लगभग तीन गुना बढ़कर करीब 7 लाख हो गई है। 
    इसी तरह, धोलावीरा भी यूनेस्को द्वारा घोषित एक प्रसिद्ध विश्व विरासत स्थल है। यह सिंधु घाटी की सभ्यता की पहचान लिए हुए है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने यहाँ ₹185 करोड़ की लागत से विभिन्न पर्यटन सुविधा के विकास की योजना बनाई है। इसमें फेज़ 1 के तहत अभी ₹76 करोड़ के विकास कार्य का काम प्रगति पर है। इन पर्यटन सुविधाओं के विकसित हो जाने के बाद यहाँ पर्यटकों की संख्या में और भी अधिक वृद्धि देखी जा सकेगी। वर्ष 2022-23 में यहाँ 1 लाख 41 हजार पर्यटकों ने विज़िट किया तो वहीं 2023-24 में यहाँ आंकड़ा दोगुने से भी अधिक बढ़कर 2 लाख 32 हजार से अधिक पर्यटक धोलावीरा घूमने के लिए आए। 

    मोढेरा, रानी की वाव, और अडालज की वाव भी बन रहे हैं पर्यटकों की पसंद 
    राज्य के कुछ अन्य विरासत स्थलों जैसे कि मोढेरा का सूर्य मंदिर, रानी की वाव और अडालज की वाव भी लाखों पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे हैं। राज्य सरकार ने यहाँ भी क्रमश: ₹20 करोड़, ₹18 करोड़ और ₹5 करोड़ खर्च कर विभिन्न पर्यटन सुविधाओं को विकसित किया है। यही कारण है कि पिछले साल की तुलना में यहाँ पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि देखी गई है। 2022-23 में यहाँ पर्यटकों की संख्या क्रमशः 3 लाख 78 हजार, 3 लाख 52 हजार, 3 लाख 72 हजार थी वहीं 2023-24 में यह संख्या क्रमशः 3 लाख 81 हजार, 3 लाख 83 हजार, और 3 लाख 86 हजार रही है।  इसके अलावा, राज्य के कई ऐतिहासिक किलों के जीर्णोद्धार पर भी राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है।  उदाहरण के लिए ₹74 करोड़ की लागत से जूनागढ़ के उपरकोट किले के रिस्टोरेशन का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, अमरेली के राजमहल का रिस्टोरेशन भी ₹21 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। और इसी तरह, ₹25 करोड़ की लागत से लखपत फोर्ट के रिस्टोरेशन की भी योजना बनाई गई है।

    भारत के बेस्ट टूरिज़्म हेरिटेज विलेज- हाफेश्वर में भी चल रहे हैं कई विकास कार्य
    भारत सरकार द्वारा वर्ष 2024 में विश्व पर्यटन दिवस के दिन गुजरात के हाफेश्वर गाँव को हेरिटेज की कैटगरी में बेस्ट टूरिज़्म विलेज का सम्मान दिया गया है। यहाँ आने वाले पर्यटकों के अनुभवों को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार यहाँ ₹10 करोड़ की लागत से विभिन्न पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने वाली है। 

    नई दिशा की ओर अग्रसर हो रहा है गुजरात का धरोहर स्थल पर्यटन
    राज्य के हेरिटेज स्थलों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में गुजरात सरकार के ये प्रयास महत्वपूर्ण कदम हैं। इन सुविधाओं से न केवल पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि राज्य के आर्थिक विकास में भी योगदान मिलेगा। गुजरात में हेरिटेज पर्यटन के इस नए युग से उम्मीद की जा रही है कि राज्य जल्द ही देश के साथ-साथ विश्व के प्रमुख विरासत पर्यटन स्थलों में विशेष पहचान बनाएगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला मालिकाना हक : बालोद में अधिकार अभिलेख वितरण तेज…..

    April 13, 2026

    विकसित भारत 2047 के स्वप्न को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका-केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया….

    April 13, 2026

    डीएमएफ से होगा कोरबा जिला का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 13, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी का 28वां उत्तराखंड दौरा: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे समेत देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का करेंगे लोकार्पण….

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.