Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की तिकड़ी ने कैमरे पर किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
    देश

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की तिकड़ी ने कैमरे पर किया ऐतिहासिक प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskNovember 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार की तिकड़ी ने कैमरे पर किया ऐतिहासिक प्रदर्शन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं. कई सीटों पर जीत-हार का ऐलान हो चुका है. कई जगह अभी काउंटिंग जारी है. महायुति 220 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के लिए ये ऐतिहासिक जीत है. चुनाव परिणाम को लेकर महायुति के तीनों दलों के बड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की.

    लाडली बहन योजना निर्णायक साबित हुई
    चुनाव परिणाम पर अजित पवार ने कहा, लोकसभा में हमसे जो भी गलतियां हुई थीं, हमने उनको दुरुस्त करने की कोशिश की. हमने कुछ योजनाएं शुरू कीं. इसमें लाडली बहन योजना भी थी, जो निर्णायक साबित हुई. जब से मैं राजनीति कर रहा हूं, मैंने कभी नहीं देखा कि राज्य में किसी गठबंधन को 2 सौ से ज्यादा सीटें मिली हों. इस चुनाव में हमारी विरोधी पार्टियां पस्त हो गईं. अजित ने कहा, जैसे-जैसे हमने आंकड़े देखे और देवेंद्र को फोन किया और कहा कि हमें बहुत काम करना होगा. हमें केंद्र सरकार का सपोर्ट है, ये बड़ा आधार है. आज इन नतीजों को लेकर बहुत सारे लोग ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं. ये वही लोग हैं जो लोकसभा चुनाव में खुश थे. राज्य का ऐसा कोई भी इलाका नहीं है, जहां हमें निराशा मिली हो. उन्होंने कहा, बहुत जगह अभी वोटों की गिनती चल रही है. हमारी सीटें और भी बढ़ सकती हैं. हमें लोगों के लिए बहुत काम करना पड़ेगा क्योंकि लोगों ने इतनी बड़ी जीत दी है. जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर हम खरे उतरेंगे. लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम राज्य को आगे ले जाएंगे.

    यह दिन महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक है
    देवेंद्र फडणवीस ने कहा, थोड़ी देर पहले ही मैंने अपनी बात रखी है. मैं राज्य की जनता के सामने नतमस्तक हूं. ये जीत हमारी जिम्मेदारी बढ़ाने वाली जीत है. जनता ने पीए मोदी पर भरोसा जताया है. जनता के भरोसे को हम कायम रखेंगे. एकनाथ शिंदे ने कहा, आज महाराष्ट्र के लिए ऐतिहासिक दिन है. पिछले बहुत सालों से आप चुनाव देख रहे हैं लेकिन यह चुनाव लोगों ने अपने हाथ में लिया था. यह ऐतिहासिक विजय है. लोगों ने हम पर प्रेम और वोटों की बारिश की है. लाडली बहन योजना, लाडला किसान योजना को लेकर लोगों ने बहुत प्रेम जताया है. इसके लिए मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं.

    हम पर रेवड़ियां बांटने के आरोप लगे
    उन्होंने कहा, पिछले सवा दो साल में हमने बहुत काम किया है. हमने जो फैसला लिए वो पहले कभी नहीं लिए गए. महाविकास अघाड़ी ने जो काम बंद कर दिए थे, हमने वो शुरू किए. हमने चुनाव में कहा था कि पूरे राज्य का विकास हो और सभी को लाभ मिले. अटल सेतु, मेट्रो जैसे हमने कल्याणकारी काम किए. जिसका हमें लाभ भी मिला. शिंदे ने कहा, हमने बुजुर्गों के लिए काम किया. किसानों के लिए काम किया. किसानों को हमने 15 हजार करोड़ का मुआवजा भी दिया है. हमारा मकसद राज्य को आगे लेकर जाना है. केंद्र सरकार से हमें इसके लिए मदद मिलती रही. लोग हम पर आरोप लगाते रहे कि हम रेवड़ियां बांट रहे हैं. हमने इन आरोपों का सामना किया. लाडली बहन योजना जैसी योजनाओं का बहनों को लाभ मिला. हमने इसका प्रोसेस भी सरल किया. जिससे लोगों को भरोसा हुआ कि बात करने वाली नहीं काम करने वाली सरकार है.

    विपक्ष ने झूठे नैरेटिव फैलाए
    उन्होंने कहा, ये आम लोगों की सरकार है. लोगों को इस बात का भरोसा है. हम कॉमन मैन के लिए काम करके उसे सुपरमैन बनाना चाहते हैं. विपक्ष ने लोकसभा के चुनाव में फेक नैरेटिव चलाया था. बावजूद इसके लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया और उनको फिर से पीएम बनाया. हम जब से सत्ता में आए तब से ये लोग सरकार गिरने की बातें कर रहे थे. हमने कभी किसी पर आरोप नहीं लगाया. हमने अपने काम से जवाब दिया. हम लोग जनता के बीच रहने वाले लोग हैं. शिंदे ने कहा, कार्यकर्ता घर में नहीं लोगों के दरवाजे पर अच्छा लगता है. 2019 में जो सरकार बननी चाहिए थी वो सरकार नहीं बनी, ये चीज लोगों को पसंद नहीं आई. फिर लोगों ने तय कर लिया कि शिवसेना और एनसीपी किसकी है… शिंदे की इस बात पर देवेंद्र और अजित खिलखिलाकर हंस पड़े. उन्होंने कहा, इस चुनाव में हमने मिलकर काम किया. मोदी जी ने विकास के लिए एक साथ आने की अपील की थी, लोगों ने इसका गलत अर्थ निकालने की कोशिश की, जिन लोगों ने ऐसा करने की कोशिश की, उन्हें जवाब मिल चुका है. शिंदे ये बात पीएम मोदी के नारे ‘एक हैं तो सेफ हैं’ पर कही.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.