Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन
    देश

    भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भगवान बुद्ध की प्राकट्य स्थली ( गया ) में सम्पन्न हुआ हिन्दूराष्ट्र सम्मेलन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूज्यपाद जगदगुरु शंकराचार्य गोवर्धन पीठाधीश्वर महाराज जी के आशीर्वाद से हिंदू राष्ट्र सम्मेलन कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी मंगलवार 12 नवंबर 2024 पूज्य महाराज श्री के शिष्य श्री प्रेमचंद्र झा जी के सानिध्य में भगवान बुद्ध के प्रकटय स्थली ग्राम घेजन, जिला जहानाबाद  बिहार में संपन्न हुआ। जिसमें देश के विभिन्न क्षेत्र से आए हुए विद्वानों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। जैसा कि आप जानते हैं सनातन परंपरा में भगवान विष्णु के नवें अवतार के रूप में भगवान बुद्ध का ब्राह्मण कुल में जन्म हुआ था। भागवत में भी वर्णन है जो किकट प्रदेश में यानी गया क्षेत्र में भगवान विष्णु अवतरित होंगे। श्री प्रेमचंद झा जी ने महाराज श्री के अभियान का विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया।

    भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की पहल 

    भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए साप्ताहिक संगोष्ठी एवं सेवा का प्रकल्प चला कर लोगों को जोड़ने का प्रयास करने का आह्वान किया। उनका कहना है मुगल एवं अंग्रेज के द्वारा जितना क्षति सनातन धर्म का नहीं हुआ उससे अधिक क्षति स्वतंत्र भारत के 76 वर्ष के शासन में हुआ।आज भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा, विवाह, उत्सव एवं संविधान की आधारशिला भी भारतीय परंपरा के अनुसार नहीं है। जब तक धर्म नियंत्रित, पक्षपात विहिन्न, शोषण विनर मुक्ति , सर्वहित पद, सनातन शासन तंत्र भारत में स्थापित नहीं होगा किसी भी मान बिंदुओं का रक्षा संभव नहीं है, इसीलिए जल्द से जल्द भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करवाना चाहिएĺ

    भगवान बुद्ध के रूपों का वर्णन 

    राजाराम शर्मा जी ने कहा सनातनी परंपरा के अनुसार नौंवा अवतार बुद्ध भगवान के रुप में (एक गरीब ब्राह्मण परिवार में )घेजन ग्राम के हुआ था। यह गांव मोरहर नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित है। इस अवतार को हम वौध्दा अवतार के नाम से भी जानते हैं।श्रीमद्भागवत महापुराण के टिकाकार श्रीधर स्वामी महाराज जी ने भी अपने ग्रंथ में इसका वर्णन किया है। यह स्थान गया जी धाम से 25 किलो मीटर उत्तर  मखदुमपुर स्टेशन से 10 किलोमीटर पश्चिम घेजन ग्राम है जिसका थाना सकूराबाद जिला  जहानाबाद है।

    इस स्थान पर जाने के लिए जहानाबाद और मखदुमपुर से भी हर तरह की सुविधा है। प्रोफेसर श्री राजीव कुमार ने विचार व्यक्त करते हुए कहा भगवान बुद्ध के इस अवतार के हजारों वर्ष बाद नेपाल की तराई में स्थित एक स्थान है लुंबिनी, वहीं सिद्धार्थ के नामसे एक क्षत्रिय राज परिवार में उत्पन्न व्यक्ति जो शांति की खोज में भटकते हुए बोधगया में निरंजना नदी के पश्चिमी तट पर एक बट्टवृक्ष के निचे भूखे प्यासे तपस्या कर रहे थे वहीं सुजाता नाम की एक कन्या द्वारा खीर खिलाने और आत्म बोध कराने पर इनको ज्ञान की प्राप्ति हुई और कालांतर में इन्हें गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्धी मिला। 

    इन दोनों के बीच एक बड़ी समानता यह थी कि दोनों का ही गोत्र गौतम था और इसी गोत्रीय साम्य की बात का सहारा लेकर उनके शिष्यों ने सिद्धार्थ को गौतम बुद्ध के नाम से  प्रचलित और प्रसिद्ध करने का कार्य  किया है ।
         
    श्री शैलेंद्र कुमार शर्मा जी ने कहा बुद्धावतार के हजारों साल बाद सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध ) का जन्म है। दोनों के जन्म स्थान अलग है दोनों के ही वर्ण भी दो हैं। इस प्रकार किसी तरह का कोई एकरूपता और समानता नहीं है दोनो में। एक मात्र गोत्र ही दोनों का समान है। इसी का सहारा लेकर गौतम बुद्ध को नवम अवतार घोषित करने में चालाकी से पहले गोत्र गौतम को जोड़ कर बुद्ध लगा दिया गया और गौतम बुद्ध घोषित करने का काम किया गया है। लगातार 1000 वर्ष तक भारतवर्ष गुलामी का दंश झेलता रहा है बाद के बरसों में ब्रिटिश शासन तंत्र के अधीन इतिहास लेखन गलत रूप से किया गया है। यह सब सनातन को समाप्त करने का एक कुप्रयास ही रहा है। भगवान बुद्ध के  जन्मस्थली घेजन में अवस्थित भगवान बुद्ध की जो प्रतिमा है उसको देखने से दोनों बुद्ध कि आकृति छवी में काफी अंतर महसूस होता है। 

    हिंदू राष्ट्र सभा मानना गौरव की बात 

    श्री रमाकांत शर्मा जी ने अपने अध्यक्ष भाषण में भगवान बुद्ध के जन्म स्थान पर उनके जन्मोत्सव कार्यक्रम के बीच हिंदू राष्ट्र सभा मानना गौरव की बात है। श्री अशोक पांडे बोकारो झारखंड, श्री बंगाली यादव  शमशे ,अभिराज कुमार अकेला, श्री बागेश्वर शर्मा मुखिया जी, संयोजक श्री आवास कुमार शर्मा जी ने भी अपने विचार रखें इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्री जोगिंदर शर्मा श्री देव मिश्रा ,श्री राम गोविंद पाठक, श्री राहुल मिश्रा,  बंगाली  यादव,श्री प्रमोद तिवारी एंव अन्य सक्रिय रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    चिकित्सा शिक्षा को मिला बड़ा सम्मान: सी. पी. राधाकृष्णन आज एम्स ऋषिकेश के दीक्षांत समारोह में देंगे संबोधन

    April 23, 2026

    ब्रह्ममुहूर्त में खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, वैदिक मंत्रों के बीच गूंजा धाम

    April 23, 2026

    चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर….

    April 22, 2026

    लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन, ‘अब्दुल कलाम’ किस्म बनी उम्मीद की नई किरण….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.