Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»दिल्ली का मजनूं का टीला: गुरु नानक देव जी द्वारा दिया गया नाम, जानिए इसके पीछे की कहानी
    देश

    दिल्ली का मजनूं का टीला: गुरु नानक देव जी द्वारा दिया गया नाम, जानिए इसके पीछे की कहानी

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली का मजनूं का टीला: गुरु नानक देव जी द्वारा दिया गया नाम, जानिए इसके पीछे की कहानी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली: पूरी दुनिया में 15 नवंबर को सिखों के पहले धर्मगुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव पर 555वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है. गुरु नानक देव जी की लीलाएं भारत के कई राज्यों में अलग-अलग जगहों पर देखी जा सकती हैं. उनके जीवन में वह जहां-जहां गए हैं वह स्थान आज भी सिख धर्म के अनुयायियों के लिए धार्मिक महत्व रखते हैं. दिल्ली का मजनूं का टीला भी उनमें से एक जगह है. दिल्ली में सफर करते वक्त कभी तो आपके भी मन में ये सवाल आया होगा कि इस जगह का नाम इतना अनोखा क्यों है? इस अनोखे नाम के पीछे भी श्री गुरु नानक देव ही हैं.

    1505 में गुरु नानक और अब्दुल्लाह की मुलाकात
    यह बात 1505 की है, जब गुरु नानक देव जी दिल्ली आए थे. उस वक्त उनकी मुलाकात इस जगह पर रहने वाले अब्दुल्लाह से हुई थी. अब्दुल्लाह एक ईरानी सूफी फकीर था. जो कि रात दिन अपने परवरदिगार की यादों में खोया रहता था. वह इस इलाके में बने एक टीले पर रहता था. अब्दुल्लाह परमात्मा के नाम पर लोगों को यमुना नदी मुफ्त में पार कराने का काम करता था. गुरुनानक देव जी दिल्ली में जब अब्दुल्लाह से मिले थे तो उसकी सेवा भाव देखकर वह बहुत खुश हुए थे.

    गुरु नानक देव जी ने दी थी इस जगह को यह पहचान
    ईरानी सूफी फकीर अब्दुल्लाह को उस जमाने में लोग मजनूं कहकर बुलाते थे. उसका नाम मजनूं इसलिए पड़ गया था क्योंकि वह अपने ईश्वर में दिन रात खोया रहता था. उस वक्त मजनूं उसी को कहा जाता था जो कि किसी की याद में दिन रात खोया रहे. इसलिए गुरुनानक देव जी ने उस वक्त यह इस जगह का नाम मजनूं का टीला रखा था. उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक यह धरती रहेगी इस जगह को मजनूं का टीला नाम से ही जाना जाएगा.

    मजनूं का टीला पर बने गुरुद्वारे का इतिहास
    1783 में यहां पर सिख सैन्य नेता बघेल सिंह धालीवाल 40 हजार सैनिकों को लेकर यहां पहुंचे थे. उन्होंने लाल किले में प्रवेश किया और दीवान ए आम पर कब्जा कर लिया. उस वक्त मुगल शासक शाह आलम द्वितीय ने बघेल सिंह के साथ मिलकर एक समझौता किया था. इसके बाद बघेल सिंह ने अपने सैनिकों को वहीं पर रोक दिया और दिल्ली में सात जगहों को चिह्नित किया गया जहां पर सिख धर्म से जुड़ी आस्था थी. इसी दौरान 1980 में मजनूं का टीला पर गुरुद्वारा बनवाया गया था. इस गुरुद्वारे का नाम भी गुरु नानक देव जी के आदेश के अनुसार मजनूं का टीला रखा गया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.