Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»300 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला दिल्ली का जालसाज बिल्डर गिरफ्तार, 485 लोगों को फ्लैट के नाम पर ठगा
    देश

    300 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला दिल्ली का जालसाज बिल्डर गिरफ्तार, 485 लोगों को फ्लैट के नाम पर ठगा

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    300 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला दिल्ली का जालसाज बिल्डर गिरफ्तार, 485 लोगों को फ्लैट के नाम पर ठगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश की राजधानी दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस ने मंगलवार (29 अक्टूबर) को गुरुग्राम में 485 फ्लैट खरीदारों से 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोप में 38 वर्षीय बिल्डर को गिरफ्तार करने का दावा किया है. इस दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वरुण पुरी धोखाधड़ी के कम से कम 45 मामलों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया था.

    द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उसे भगोड़ा घोषित किया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, वरुण पुरी को 25 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल टीम ने उससे आगे की पूछताछ की.

    जानिए क्या है पूरा मामला?

    दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूनिवर्सल बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड ने गुरुग्राम के सेक्टर-92 में यूनिवर्सल ऑरा के नाम से एक प्रोजेक्ट लॉन्च किया गया था. जहां फ्लैट खरीदारों को साल 2010 तक फ्लैट उपलब्ध कराने का वादा किया था. जिस पर यूनिवर्सल बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक वरुण, उनके भाई विक्रम और उनके पिता रमन ने 485 घर खरीदारों से 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली. हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी कंपनी ने खरीददारों को फ्लैट नहीं दिए.

    आरोपी बिल्डरों के खिलाफ EOW ने दर्ज किए 5 केस

    इसके बाद खरीदारों ने कंपनी के निदेशकों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज कराए. दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में भी पांच मामले दर्ज किए गए.

    जानिए दिल्ली पुलिस ने आरोपी को कैसे किया अरेस्ट?

    फिलहाल, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने वरुण पुरी, विक्रम पुरी और रमन पुरी की गिरफ्तारी पर एक-एक लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया. वहीं, इंदौर में सूत्रों को तैनात किया गया था और वरुण के संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी गई. हालांकि, बीते 25 अक्टूबर को उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया था.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.