Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…
    देश

    2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री ने आजादी के 100वें वर्ष तक देश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है जिससे प्रेरित होकर छत्तीसगढ़ ने भी वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।

    इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य नीति आयोग द्वारा विजन डाक्यूमेंट तैयार किया गया है। यह विजन एक मार्गदर्शी दस्तावेज है जो कि राज्य की प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्रित है तथा इसमें नागरिकों की सुख सुविधा, आर्थिक विकास, सुशासन और निवेश संबंधी अल्पकालिक (2030 तक), मध्यकालिक (2035 तक), दीर्घकालिक (2047 तक) अवधि हेतु रणनीति एवं लक्ष्य शामिल हैं।

    विजन डाक्यूमेंट को विगत चार माह की अवधि में तैयार किया गया है। विजन डाक्यूमेंट को तैयार करने हेतु विभिन्न स्तरों पर विभिन्न सेक्टर संबंधित वर्किंग ग्रुप्स द्वारा सघन चर्चा विमर्श, संभाग स्तरीय जनसंवाद कार्यक्रम, वेबीनार आयोजन, निबंध लेखन प्रतियोगिता तथा वेबपोर्टल ‘मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़’ के माध्यम से आमजनों से सुझाव प्राप्त किए गए, जिसके आधार पर इस विजन डाक्यूमेंट को तैयार किया गया है। 

    वर्ष 2047 तक राज्य को विकसित राज्य की ओर ले जाने हेतु आर्थिक एवं सामाजिक विकास संबंधी 13 थीम्स का निर्धारण विजन डाक्यूमेंट में शामिल किया गया है, जिसमें पॉवरहाउस ऑफ एग्रीकल्चरल प्रोड्यूस एण्ड प्रोसेस्ड सुपरफूड्स- कृषि सुपरफूड्स शक्ति, हब फॉर एमएफपीस एंड हर्बल-स्थानीय उत्पाद, वैश्विक पहचान, लैंड ऑफ इनोवेशन, स्किल्ड ह्यूमन कैपिटल एंड क्वालिटी एजुकेशन- फ्यूचर रेडी, प्रतिभाशाली छत्तीसगढ़ जैसे विषय शामिल हैं।

    इसी तरह हेल्दी एंड प्रोस्परिंग सोसाइटी-स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुखी छत्तीसगढ़, प्रिमियर इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन, प्राइवेट इन्वेस्टमेंट, पब्लिक प्रॉस्पेरिटी, लीडर इन इनलैंड लॉजिस्टिक्स, जुड़ता छत्तीसगढ़, बढ़ता छत्तीसगढ़, टाइटन इन इंडस्ट्री- सुदृढ़ आधार, उन्नत उद्योग तथा एक्सपैंशन इंटू एआई एंड आईटी सर्विसेज को शामिल किया गया है।

    इसी प्रकार इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर थ्राइविंग कम्युनिटीज विद एनरिच्ड लाइव्स-समृद्ध समाज, खुशहाल जीवन, लीडर इन सस्टेनेबल एंड रिन्यूएबल्स-लेड डेवलपमेंट-स्थायी विकास, सुग्घर भविष्य, आर्ट एंड कल्चर कैपिटल ऑफ इंडिया-कला और संस्कृति की नई पहचान तथा टूरिज्म-सेलिब्रेटिंग छत्तीसगढ़्स नेचुरल एंड कल्चरल टैपेस्ट्री-प्रकृृति से संस्कृति तक, गवर्नेंस फॉर लास्टिंग वैल्यू क्रिएशन इन सिटिजन्स लाइव्स-सुरक्षित, संपन्न छत्तीसगढ़ जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

    विजन डाक्यूमेंट में निर्धारित की गयी 13 थीम्स अंतर्गत प्राप्त किए जाने वाले लक्ष्यों को अल्पकालिक, मध्यकालिक, दीर्घकालिक अवधि हेतु वर्गीकृत किया गया है। साथ ही थीम्स के प्रभावी व समयबद्ध क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन एवं अनुश्रवण हेतु रणनीति तथा इण्डिकेटर्स शामिल किए गए हैं।

    13 थीम्स अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु तात्कालिक रूप से 10 मिशन को लांच किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक नीतिगत, संस्थागत व अधोसंरचना संबंधी पहलें शामिल की गई है।

    स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुखी छत्तीसगढ़ मिशन, टूरिज्म एंड कल्चर प्रमोशन मिशन, छत्तीसगढ़ मैन्युफैक्चरिंग मिशन, कृषि उन्नति मिशन, सर्वोत्तम शिक्षा मिशन, स्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, स्टेट आईटी मिशन, हरिहर छत्तीसगढ़ मिशन, वन-धन मिशन तथा गुड गवर्नेंस मिशन जैसे विषयों को शामिल किया गया है।

    The post 2047 तक प्रदेश को विकसित बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026

    Char Dham Yatra 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं, कहा- यात्रा सुगम व सफल हो….

    April 18, 2026

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त, संयुक्त टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी, सुरंगों में घुसकर कार्रवाई, उपकरण भी बरामद, प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती…..

    April 18, 2026

    प्रदेश के विकास में बंगाली समाज की अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.