Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»देश»उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: 8 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी चर्चा
    देश

    उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: 8 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी चर्चा

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उत्तरकाशी मस्जिद विवाद: 8 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, कानून व्यवस्था को लेकर बढ़ी चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दू संगठनों द्वारा बुलाई गई रैली में पथराव और झड़प को लेकर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. उत्तराकाशी पुलिस ने इस मामले में 8 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इन सभी के नाम भी सामने आ गए हैं. इन सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. उत्तरकाशी में हुई झड़प को लेकर पुलिस ने जितेंद्र चौहान, सोनू नेगी, सूरज डबराल, कुलबीर राणा, सुशील शर्मा, गौतम रावत, आलोक रावत और सतेंद्र परमार के खिलाफ जानलेवा हमला करने आरोप में BNS की धारा 109 और  सरकारी कर्मचारी को चोट पहुँचाने के मामले में धारा 121 (2) लगाई है. उपद्रवियों पर भारतीय न्याय संहिता की 14 धाराएं लगाई गई हैं. इनके अलावा दो सौ अज्ञात के खिलाफ मुक़दमा दर्ज किया गया है.

    झड़प के बाद इलाक़े में धारा 163 लागू
    दरअसल गुरुवार को उत्तरकाशी में कथित तौर पर सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन द्वारा जनाक्रोश रैली के बाद पूरे इलाके में तनाव हैं. जिसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दिया है. उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. जिसके तहत पांच या पांच से अधिक लोगों के इकटठा होने, धरना प्रदर्शन करने तथा जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालाँकि इस घटना के तीसरे दिन शनिवार को माहौल शांतिपूर्ण हैं. पुलिस ने शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह फ़्लैग मार्च भी किया. उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने यहां कहा कि संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ द्वारा निकाली जाने वाली रैली के लिए सशर्त अनुमति दी गयी थी. लेकिन प्रदर्शनकारी दूसरे मार्ग पर जाने के लिए अड़ गए और अवरोधकों को हटाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि इसी दौरान प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से तितर-बितर करना पड़ा.

    पुलिसकर्मियों को भी आई चोटें
    श्रीवास्तव ने कहा कि इस दौरान कुल आठ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आयी जिसमें निरीक्षक आशुतोष सिंह और हवलदार अनिल कुमार गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं. उन्होंने बताया कि कुछ प्रदर्शनकारी भी इसमें घायल हुए हैं. श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम है. उन्होंने जनता से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की. उत्तरकाशी जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रेम पोखरियाल ने बताया था कि दो महिलाओं समेत 20 प्रदर्शनकारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिनमें से अधिकांश को शाम को ही छुट्टी दे दी गयी थी. उत्तरकाशी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि रैली के दौरान हुए बवाल के संबंध में पुलिस ने आठ नामजद और 200 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025

    बेंगलुरु: ₹145 के वेज सैंडविच में मिला झींगा, स्विगी-रेस्टोरेंट पर ₹1 लाख का मुआवजा

    November 18, 2025

    SC की चेतावनी: आरक्षण 50% से ज्यादा हुआ तो चुनाव रोकने तक जा सकते हैं कदम

    November 18, 2025

    दिल्ली ब्लास्ट केस: अमित शाह की बैठक के बाद दिल्ली से MP तक छापेमारी, 30 जगह रेड

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.