Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»दीपावली पर धमाका: “Singham Again” लेकर आ रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी
    मनोरंजन

    दीपावली पर धमाका: “Singham Again” लेकर आ रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दीपावली पर धमाका: “Singham Again” लेकर आ रहे हैं अजय देवगन और रोहित शेट्टी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     रोहित शेट्टी की 'सिंघम' जब 2011 में रिलीज हुई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा हो कि ये मूवी लोगों के लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन बन जाएगी। इसके बाद 2014 में 'सिंघम रिटर्न्स' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और एक दशक बाद इस कॉप यूनिवर्स से 'सिंघम अगेन' रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है।

    शुरू हुआ 'सिंघम अगेन' का प्रमोशन

    'सिंघम अगेन' में इस बार करीना कपूर और अजय देवगन (Ajay Devgn) के अलावा और भी चेहरे देखने को मिलेंगे। इस कॉप यूनिवर्स की फिल्म की कहानी को मेकर्स ने रामायण से जोड़ा है। हाल ही में मुंबई में रोहित शेट्टी और अजय देवगन ने 'सिंघम अगेन' फिल्म का प्रमोशन किया। इस दौरान उन्होंने क्लासिक कल्ट लाइन 'आता माझी सटकली' के बारे में बताया, जो सिंघम फिल्म में अजय देवगन का डायलॉग था और आज तक यह फिल्म की सबसे हिट लाइन में से एक है।

    'आता माझी सटकली' लिखने के पीछे का बताया कारण

    रोहित शेट्टी से पूछा गया कि क्या वह जानते थे कि सिंघम फिल्म की रिलीज के बाद 'आता माझी सटकली' एक आइकॉनिक लाइन बन जाएगी? इस पर रोहित शेट्टी ने कहा, ''हमने सिर्फ उन किरदारों के लिए डायलॉग लिखे थे- सिंघम और विलेन जयकांत शिखरे (Prakash Raj) के लिए महाराष्ट्रियन अंदाज में संवाद के लिए यह डायलॉग लिखा गया था और यह आइकॉनिकल लाइन बन गई। वह सिर्फ एक बार उस लाइन को बोलता है, वरना विलेन इस लाइन को बार-बार बोल रहा होता है। हमारे लिए ये सिर्फ एक लाइन थी। हमने कभी नहीं सोचा था कि यह इतनी पसंद की जाएगी।''

    वो सिर्फ एक लाइन थी'

    इसी बात का अजय देवगन ने भी जवाब दिया। उन्होंने भी कहा कि आता माझी सटकली सिर्फ एक लाइन थी। ऐसी बहुत सी लाइनें हैं और किसी को नहीं पता कि कब कौन सा संवाद या लाइन वायरल हो जाए। जब हम उसे रिहर्सल में बोल रहे थे, तब हमारे लिए वह सिर्फ एक लाइन थी, जो बाद में कल्ट लाइन बन गई।

    'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट

    'सिंघम अगेन' में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और टाइगर श्रॉफ का नाम नई स्टार कास्ट के तौर पर जुड़ा है। अर्जुन कपूर फिल्म में विलेन हैं। इस कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के भी जबरदस्त सीन हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.