Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़» पास्टर व परिजनों के साथ युवक ने किया मारपीट
    छत्तीसगढ़

     पास्टर व परिजनों के साथ युवक ने किया मारपीट

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     पास्टर व परिजनों के साथ युवक ने किया मारपीट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित डिसाइपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च के पास्टर के साथ अवैध रूप से कब्जा जमा कर रहने वाले जसवंत मसीह और उसके परिजनों ने मारपीट की है, जिसमे जमानत पर छूटा बलात्कारी भी शामिल है। इन लोगों ने सर्वेंट क्वार्टर पर भी अवैध रूप से कब्जा जमा लिया है। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना से चंद कदम पर मौजूद डिसाइपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च के पास्टर ने सिविल लाइन थाने में शिकायत करते हुए बताया कि चर्च परिसर में मौजूद एक जर्जर क्वार्टर में जसवंत मसीह और उसका परिवार अवैध रूप से कब्जा कर रह रहा था, जिसे कई बार मौखिक तौर पर क्वार्टर खाली करने को कहा गया। यह क्वाटर किसी इंसान के रहने लायक स्थिति में नहीं थी, फिर भी जसवंत मसीह का परिवार जबरन उसमें रह रहा था। बार-बार बोलने पर भी जब वह नहीं माना तो इसकी जानकारी शासन को भी दी गई । बाद में डिसाइपल ऑफ क्राइस्ट चर्च पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से 23 जुलाई को जसवंत मसीह और उसके परिवार को जर्जर क्वार्टर से बाहर निकाल कर उसे डिस्मेंटल कर दिया गया था।
    इसके बाद जसवंत मसीह और उसके परिजन 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे अपने घरेलू सामान के साथ डिसाइपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च परिसर पहुंचे और सर्वेंट क्वार्टर में जबरन कब्जा कर लिया। सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे चौकीदार जितेंद्र द्वारा मना करने के पर जसवंत मसीह उसके पुत्र आशीष मसीह, सत्यजीत मसीह आदि गाली गलौज करने लगे। इसकी जानकारी जितेंद्र ने अनुराग नथानियल को दी, जो अपने दामाद स्वप्निल नवगिरे, अपनी बेटी एंजेल नथानियल, पत्नी अलका नथानियल के साथ मौके पर पहुंचे और जसवंत मसीह से पूछा कि आखिर उसने सर्वेंट क्वार्टर के गेट को क्यों तोड़ दिया, जिससे तैश में आकर जसवंत मसीह और उसके पुत्र आशीष मसीह तथा सत्यजीत मसीह आदि ने अनुराग और उसके दामाद स्वप्निल नवगिरे को गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनकी पिटाई कर दी। इन लोगों ने पास्टर परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी। इस मारपीट में पास्टर अनुराग नथानियल और उनके दामाद स्वप्निल नवगिरे को चोट आई है। इस दौरान जसवंत मसीह और उसके बेटों ने सर्वेंट क्वार्टर में रखें बॉक्स को भी पटक कर तोड़ दिया। इन लोगों ने सर्वेंट क्वार्टर के दरवाजे कुंडी भी तो? डाली है। बताया जा रहा है कि यह लोग सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे चौकीदार जितेंद्र को भी वहां से भगाने के लिए धमकी दे रहे हैं, जिसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीइनएस की धारा 333 296 115(2) 351 (2) 324 और 35 के तहत मामला दर्ज किया है।
    पास्टर अनुराग नथानियल और उनके परिवार पर हमला करने वाला आरोपी सतीश मसीह पोक्सो एक्ट और बलात्कार का आरोपी है। जमानत पर छूटते ही उसने एक बार फिर से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। चर्च परिसर में मौजूद सर्वेंट क्वार्टर पर जबरन कब्जा करते हुए जमानत पर छूटे बलात्कार के आरोपी सतीश मसीह , जसवंत मसीह, सत्यजीत मसीह, आशीष मसीह,कमलेश मसीह आदि ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिन्होंने 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात मारपीट की है।
    आपको बता दे कि आईसीसीडीसी से सम्बद्ध डिसाइपल ऑफ़ क्राइस्ट चर्च, सिविल लाइन में नाथनियल परिवार कि यह चौथी पीढ़ी है, जो 120 वर्षों से डिसाइप ऑफ क्राइस्ट चर्च का संचालन और धार्मिक आराधना करा रही है। इस घटना की निंदा करते हुए आईसीसी डीसी एवं चर्च के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्री आदि तमाम लोगो से गुहार लगाते हुए पास्टर अनुराग नथालियन और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.