Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सनातन काल से ही स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में शामिल रही है- अरूण साव
    छत्तीसगढ़

    सनातन काल से ही स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में शामिल रही है- अरूण साव

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सनातन काल से ही स्वच्छता हमारे संस्कार और स्वभाव में शामिल रही है- अरूण साव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर । उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरूण साव ने आज नगर की तकनीकी शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा स्थानीय कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। अभियान के अंतर्गत बेहतरीन काम करने वाले एनएसएस एवं एनसीसी के स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए कोई नई चीज नहीं है। आदि काल से यह हमारी संस्कार और आदत में शामिल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने की।
    मुख्य अतिथि की आसंदी से उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से एक दशक पहले स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया। उस समय बहुत लोगों के मन में आया कि यह क्या नया चीज है। उस समय अभियान को लेकर कई लोगों के मन में आशंका थी। लेकिन लोग बाग इतने दिनों में इसकी महत्ता समझ चुके है। सबको साफ-सुथरा रहना पसंद आने लगा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता आदि काल से हमारी संस्कृति का अटूट हिस्सा रही है। गांव में जब कोई मेहमान आते हैं, तो उन्हें घर प्रवेश करने के पहले बाल्टी अथवा लोटा में पानी देते है। हाथ-पैर धोने के बाद ही वे घर के अंदर आते थे। इसके बाद ही चाय-पानी परोसी जाती थी। रसोई घर में बिना साफ-सफाई के घुसते भी नहीं। श्री साव ने कहा कि हम कितने भी महंगे कपड़े पहन लें, यदि वह साफ-सुथरा नहीं है तो उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने घर के भीतर तो साफ-सफाई रखते हैं, लेकिन आस-पास की स्वच्छता को भूल जाते हैं। इसकी चिंता नहीं करते। घर जैसे आस-पास, गांव, मोहल्ला और शहर की सफाई को भी ध्यान देना है। 
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता हमारे धर्म का हिस्सा है। कहा भी गया है कि स्वच्छता परमो धर्म: हमारे देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहब अम्बेडकर, साहित्यकार प्रेमचंद, महादेवी वर्मा जैसे विभूतियों ने भी स्वच्छता को अपने जीवन में सर्वोपरि माना है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य टीएस चावला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आदर्श आईटीआई, और शासकीय कृषि महाविद्यालय की ओर से किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह, रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के विद्यार्थी, शिक्षक, स्वयं सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त…..

    June 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    June 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.