Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचिंग के प्रयास को किया नाकाम
    राज्य

    CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचिंग के प्रयास को किया नाकाम

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CISF की लेडी कमांडो ने चेन स्नेचिंग के प्रयास को किया नाकाम
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली में मोबाइल और चेन स्नेचिंग की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. मानों चोरों के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देना आम सा हो गया है, लेकिन पांडव नगर में एक महिला से चेन स्नेचिंग करने की कोशिश चोरों पर उल्टा ही भारी पड़ गई. दरअसल, CISF की लेडी कमांडो रोज की तरह अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास मॉर्निंग वॉक के लिए गई हुई थीं. तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास आए और चेन छीनने की कोशिश करने लगे. लेडी कमांडो ने तभी उनमें से एक स्नैचर को उठाकर पटक दिया.

    स्नैचर को पटखनी देकर किया घायल
    लेडी कमांडर सुप्रिया नायक की जोर की पटखनी से स्नैचर की एक-एक हड्डियां सन्न पड़ गईं और वो कुछ देर तक वहीं पड़ा रह गया. स्नैचर के सिर पर हल्की चोट आई और वो घायल हो गया. लेडी कमांडो की ऐसी पटखनी देख मौके पर लोग इकट्ठे हो गए और एक चेन स्नेचर को पकड़ लिया. हालांकि, दूसरा स्नेचर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

    सीआईएसएफ प्रमुख ने की सुप्रिया नायक की हिम्मत की तारीफ
    बहादुर सुप्रिया नायक सीआईएसएफ की डीएमआरसी यूनिट में तैनात हैं. वो कांस्टेबल के पद पर काम कर रही हैं. पटखनी से चोर के पकड़े जाने को लेकर हर कोई उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है. सुप्रिया नायक पांडव नगर इलाके में ही रहती हैं. मॉर्निंग वॉक के लिए वो बाहर गई हुईं थीं. तभी चेन स्नेचरों ने उनकी चेन खींचने की कोशिश की, लेकिन चोरों का ये दांव उन्हीं पर भारी पड़ गया. उन्होंने एक चोर का हाथ मरोड़ा और उठाकर पटक दिया. इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से हेल्प ली और एक चोर पकड़ा गया. उन्होंने पीसीआर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है. सीआईएसएफ के महानिदेशक की तरफ से सुप्रिया के हिम्मत की तारीफ की गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026

    सुशासन तिहार 2026: जिले में जनशिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु शिविरों का आयोजन 01 मई से 10 जून 2026….

    April 18, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा 2026- CM धामी ने बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले—हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और सुगम यात्रा हमारा लक्ष्य…

    April 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Char Dham Yatra: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए देवभूमि पूरी तरह तैयार, पंजीकरण शुरू; आज CM करेंगे ये काम

    April 18, 2026

    सीएम धामी हुए नाराज: अफसरों ने जबरन बंद कीं 22 हजार शिकायतें, आंकड़ा देख हुए गुस्सा; अफसरों को दी ये चेतावनी

    April 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के सम्बन्ध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया……

    April 18, 2026

    मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन….

    April 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.