Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट
    राज्य

    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानिए आज का मौसम अपडेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी समेत प्रदेश में बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही वर्षा के कारण मौसम सामान्य होने के साथ तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है। लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लिए संकट पैदा हो गया है।

    अगले 24 घंटों में 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने अगले 24 घंटों के दौरान पांच जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज और गोपालगंज में अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। भारी बारिश के साथ-साथ तेज झोंके वाली हवा भी चलेगी, जिससे नुकसान के आसार हैं।

    8 जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी

    जबकि, आठ जिलों के शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सिवान, सुपौल, मेधपुरा, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में मध्यम से भारी वर्षा को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को आठ जिलों के दरभंगा, मधुबनी, कटिहार, भोजपुर, बक्सर, सहरसा, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा के कारण नदियों में जल स्तर में काफी वृद्धि होने की संभावना है।

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश के आसपास एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, ट्रफ लाइन उत्तर महाराष्ट्र, उत्तर पश्चिम बिहार से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। इनके प्रभाव से खासतौर पर दक्षिणी भागों की तुलना में उत्तरी भागों में अत्यंत भारी वर्षा व दक्षिणी भागों में भारी वर्षा की चेतावनी है।

    मौसम में आए बदलाव के कारण नमी में वृद्धि होने से मौसम सामान्य बना हुआ है। शुक्रवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बनी रही। बीते 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के अधिसंख्य भागों में भारी वर्षा दर्ज की गई। अररिया के फारबिसगंज में सर्वाधिक वर्षा 340.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    जबकि राजधानी में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री गिरावट के साथ 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 31.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राजगीर व जमुई में अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मौसम में आए बदलाव काे देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों रहने की सलाह दी है। इसके अलावा पशुओं को देखभाल करने की बात कही है।

    इन जगहों पर दर्ज की गई वर्षा  

    अररिया के जोकिहाट में 306.4 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 285.0 मिमी, अररिया के पलासी में 280.8 मिमी, अररिया के रानीगंज में 269.2 मिमी, अररिया के सिकटी में 268.4 मिमी, पूर्णिया के श्रीनगर में 246.6 मिमी, अररिया में 204.4 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 203.0 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 200.4 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 193.0 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 184.4 मिमी, सुपौल के परपतगंज में 180.3 मिमी, कटिहार के मनिहारी में 172.2 मिमी , मधेपुरा में 160.6 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 150.0 मिमी, पूर्णिया में 147.7 मिमी, पूर्णिया के बनमखी में 146.2 मिमी, पूर्णिया के अमौर में 140.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: जमैका, जाम्बिया और इथियोपिया में खुलेंगे उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए दरवाजे, CM धामी ने अधिकारियों को दिए खास निर्देश…..

    August 31, 2026

    Uttarakhand News: राज्य आंदोलनकारियों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, पेंशन में ₹10 हजार तक इजाफा; शहीदों को किया नमन…..

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.