Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेमरसल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 90 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण
    छत्तीसगढ़

    सेमरसल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 90 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेमरसल में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, 90 आवेदनों का हुआ मौके पर निराकरण
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंगेली। लोरमी विकासखंड के ग्राम सेमरसल में आज जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। कलेक्टर राहुल देव ने विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान ‘‘स्वछता ही सेवा अभियान’’ के तहत विभिन्न कार्यो का निरीक्षण करने पहुॅची स्वच्छ भारत मिशन के राज्य सलाहकार मोनिका सिंह और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शिविर में स्टालों का अवलोकन किया। शिविर में मांग एवं शिकायतो से संबंधित कुल 474 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से 90 आवेदनों का त्वरित निराकरण कर आमजनों को राहत पहुचाई गई। वहीं शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाएगा। शिविर में कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पूरा प्रशासन आपके गांव में आया हुआ है। किसी की कोई समास्या है, तो जरूर बताएं। अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी का काम नहीं रुकना चाहिए। आमजनों द्वारा दिए गए आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सिर्फ समस्या का समाधान करना नही है, बल्कि इसके साथ योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और आमजनों को लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना भी है। आपके ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत आपके बीच जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी उपस्थित हैं। उन्होंने आमजनों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा 04 विद्यार्थियों को एमआर किट, 05 विद्यार्थियों को श्रवण यंत्र एवं 01 विद्यार्थी को वाकर, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को सुपोषण टोकरी एवं 04 नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन, मछली पालन विभाग द्वारा 02 हितग्राहियों को महाजाल एवं सीसी बाक्स, पंचायत एवं ग्रामीण विभाग द्वारा महिला स्व. सहायता समूह सेमरसल को 15 हजार रूपये चक्रिय निधि एवं मॉ कर्मा स्व. सहायता समूह मसना को 60 हजार रूपये सामुदायिक निवेश कोष राशि का चेक, समाज कल्याण विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों को वृद्धा पेंशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण किया गया। शिविर में उद्यानिकी विभाग, श्रम विभाग, पशुधन विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मछली पालन, समाज कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जिला रोजगार एवं स्व रोजगार मार्गदर्शन केंद्र, लोक निर्माण, क्रेड़ा, विद्युत, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। अधिकारियों द्वारा आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी संजय यादव, एसडीएम लोरमी अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर अजय शतरंज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और ग्राम सहित आसपास क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026

    ज्ञानभारतम् सर्वेक्षण को रफ्तार, मुख्य सचिव विकासशील ने 31 मई तक हर हाल में पूर्ण करने के दिए निर्देश….

    April 22, 2026

    हरा सोना संग्राहकों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम, लगभग 920 करोड़ रुपए का होगा संभावित भुगतान, तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में जुड़े 13 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवार…

    April 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.