Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पाकिस्तान को कर्ज मिला पर जनता का तेल निकाल लेंगी IMF की शर्तें, यूं बढ़ेगा टैक्स का बोझ…
    विदेश

    पाकिस्तान को कर्ज मिला पर जनता का तेल निकाल लेंगी IMF की शर्तें, यूं बढ़ेगा टैक्स का बोझ…

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान पर आईएमएफ ने दया दिखाते हुए 7 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज को मंजूरी दे ही।

    इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को गति मिल सकती है। 37 महीने के इस लोन प्रोग्राम को लेकर पाकिस्तान की सरकार ने IMF का आभार जताया है। द

    रअसल आईएमएफ की शर्तें ना पूरी कर पाने की वजह से लंबे समय से पाकिस्तान बेलआउट पैकेज के लिए तरस रहा था।

    इससे पहले 2019 के ईएफएफ पैकेज से 2022 में पाकिस्तान को कर्ज मिला था। वहीं कोविड और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और बदहाल हो गई।

    नवंबर 2019 में आईएमएफ ने 1.18 बिलियन डॉलर का कर्ज पाकिस्तान को दिया था। वहीं मई 2023 में पाकिस्तान की जनता खाने को तरसने लगी थी।

    महंगाई अपने चरम पर 38 फीसदी पर पहुंच गई थी। खाने-पीने के सामान और तेल की कीमतें आसमान छूने लगी थीं। पाकिस्तान का फॉरेन रिजर्व केवल 3 अरब डॉलर रह गया था।

    इसके बाद पाकिस्तान ने आईएमएफ की शर्तों के मुताबिक सुधार करने शुरू किए। चीन, सऊदी अरब और यूएईस जैसे देशों से मदद मिलने के बाद सितंबर 2024 में पाकिस्तान में महंगाई दर काफी नियंत्रित हो गई है। यह 7.5 फीसदी है जो कि पिछले पांच साल में सबसे कम है।

    IMF की शर्तों से निकल जाएगा जनता का तेल

    आईएमएफ ने पाकिस्तान को कर्ज जरूर दे दिया है हालांकि शर्तें ऐसी हैं जो पाकिस्तानी आवाम की जान ले लेंगी। आईएमएफ ने कृषि पर 45 फीसदी इनकम टैक्स और बिजली के दामों में बड़ी बढ़ोतरी जैसी शर्तें रखी हैं।

    7 बिलियन डॉलर करीब 58800 करोड़ रुपये के बराबर है। इससे कुछ दिनों के लिए पाकिस्तान को राहत तो मिल सकती है लेकिन यह स्थायी इलाज नहीं है। पाकिस्तान लगातार कर्ज जाल में फंसता चला जा रहा है।

    कर्जजाल में फंसा पाकिस्तान

    पाकिस्तान पर बाहरी कर्ज इस समय 130 अरब डॉलर का हो गया है। वहीं इसमें से 90 अरब डॉलर का भुगतान अगले तीन साल में करना है।

    आईएमएफ ने भी 7 बिलियन डॉलर का बेलआउट पैकेज दिया है लेकिन यह केवल 37 महीने के लिए है। पाकिस्तान को आईएमएफ की शर्तों के मुताबिक ज्यादा टैक्स कलेक्शन करना होगा जो कि जनता के लिए बुा साबित होगा।

    जानकारी के मुताबिक बेलआउट पैकेज की पहली किस्त 1.1 अरब डॉलर की जारी की जाएगी।

    1958 से लेकर अब तक यह पाकिस्तान का 25वां आईएमएफ कार्यक्रम है। वहीं छटा एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी है। इस कर्ज पर पाकिस्तान को 5 फीसदी कर्ज देना होगा। पाकिस्तान ने इस कर्ज का क्रेडिट भी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को दिया है।

    आईएमएफ के इस पैकेज के लिए पाकिस्तान ने पहले ही 1.8 लाख करोड़ के टैक्स बढ़ा दिए हैं। वहीं बिजली की दामों में वृद्धि की गई है।

    आईएमफ की शर्तों में घाटे में चल रही इकाइयों को प्राइवेटाइजेशन, टैक्स बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा 30 अक्टूबर तक चार प्रांतों को कृषि आयकर की दरों में बढ़ाना होगा।

    ऐसे में कृषि आयकर की दर 15 से बढ़कर 45 फीसदी हो जाएगी। बिजली और गैस पर मिलने वाली सब्सिडी भी कम कर दी जाएगी।

    आईएमएफ ने यह भी कहा है कि अगर टैक्स कलेक्शन कम होता है तो सरकार को मिनी बजट लाकर टैक्स वृद्धि करनी होगी।

    The post पाकिस्तान को कर्ज मिला पर जनता का तेल निकाल लेंगी IMF की शर्तें, यूं बढ़ेगा टैक्स का बोझ… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.