Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार में मौसम का कहर: 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    राज्य

    बिहार में मौसम का कहर: 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में मौसम का कहर: 8 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार में एक बार फिर से बारिश मुसीबत बढ़ाने वाली है। भीषण बाढ़ के बीच इस तरह से मूसलाधार बारिश लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के 8 जिलों में तेज हवा के झोंके के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और यह लगातार तीन दिनों तक परेशानी बढ़ाएगी।

    बिहार के 8 जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी

    राजधानी पटना समेत बिहार के 8 जिलों  पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले में झोंके के साथ तेज हवा का प्रवाह व अति भारी वर्षा को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके कारण नदियों के जल स्तर में वृद्धि के आसार है।

    बिहार के 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    राजधानी समेत भोजपुर, बक्सर, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा , खगड़िया में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    30 से 40 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवा

    प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मेघ गर्जन, वज्रपात व सतही हवा की गति झोंके के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना जताई है। पटना सहित प्रदेश में पुरवा का प्रवाह बने होने के कारण बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में दो से तीन डिग्री गिरावट के आसार है।

    बीते 24 घंटे में कैसा रहा हाल

    मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बने होने व पुरवा के प्रवाह से मौसम में बदलाव आया है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। राजधानी में 11.8 मिमी, मंगुेर के संग्रामपुर में 122.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्जा की गई। जबकि पटना के बख्तियारपुर में 41.2 मिमी, अथमलगोला में 35.0 मिमी दर्ज हुई। पटना का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी व इसके आसपास इलाकों में बुधवार को बादलों की आवाजाही बने हाेने के कारण कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होने से मौसम सामान्य बना रहा।

    मौसम विभाग ने सलाह दिया है कि इस दौरान नाव से भ्रमण न करें। अपने साथ पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें। बिजली चमकने के दौरान पेड़ के नीचे आश्रय न लें। कृषि कार्य को समय रहते पूरा कर लें।

    इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा :

    अररिया के नरपतगंज में 75.4 मिमी, बांका में 67.4 मिमी, जमुई के लक्ष्मीपुर में 60.6 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 58.6 मिमी, सुपौल के छत्तरपुर में 51.4 मिमी, किशनगंज 54.4 मिमी, सुपौल के पिपरा 44.6 मिमी, जमुई के 42.2 मिमी, पटना के बख्तियारपुर 41.2 मिमी, बांका में अमरपुर में 38.4 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 38.2 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 36.6 मिमी, सुपौल के राघोपुर में 35.4 मिमी, पटना के अथमलगोला में 35.0 मिमी एवं सुपौल के मरौना में 34.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026

    कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू होगा हर-घर मुनगा, घर-घर मुनगा अभियान: मुख्य सचिव विकासशील….

    October 15, 2026

    स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.