Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL 2025: ये 10 गेंदबाज हो सकते हैं रिटेन
    खेल

    IPL 2025: ये 10 गेंदबाज हो सकते हैं रिटेन

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025: ये 10 गेंदबाज हो सकते हैं रिटेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 को लेकर रिटेंशन के नियम क्या होंगे? इसे लेकर कभी भी आधिकारिक जानकारी सामने आ सकती है. फिलहाल जो कयास लग रहे हैं उसके मुताबिक हर फ्रेंचाइजी अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिसमें 3 भारतीय और 2 ओवरसीज होंगे. इसके अलावा राइट टू मैच (RTM) को लेकर BCCI का क्या फैसला रहता है, वो भी देखना दिलचस्प रहेगा. यहां हम बात सिर्फ उन 10 गेंदबाजों की करेंगे जिनका रिटेन होना तय लग रहा है. ये 10 गेंदबाज IPL खेलने वाली सभी 10 टीमों से 1-1 होंगे.

    क्यों रिटेन करना चाहेंगी ये गेंदबाज?
    IPL की मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स 10 टीमें हैं. इन सभी टीमों के पास एक ना एक गेंदबाज ऐसा है ही, जिसे वो रिटेन करना चाहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वो गेंदबाज पिछले सीजंस में उनकी टीम की बड़ी ताकत रहे हैं.

    कौन सी टीम किस गेंदबाज को करेगी रिटेन?

    • मुंबई इंडियंस जिस एक गेंदबाज को रिटेन कर सकती है, वो नाम जसप्रीत बुमराह का होगा. बुमराह मैच विनर खिलाड़ी हैं और 2013 से ही मुंबई फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं. अब तक उन्होंने इस टीम के लिए IPL की पिच पर 133 मैच खेले हैं, जिसमें 165 विकेट चटकाए हैं.
    • चेन्नई सुपर किंग्स लसिथ मलिंगा की बॉलिंग एक्शन वाले मथीशा पाथिराना को रिटेन कर सकती है. पाथिराना 2022 से ही CSK का हिस्सा हैं और इस टीम के लिए खेले 20 मैचों में 35 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.
    • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर सबसे पहले जिस गेंदबाज को रिटेन करने के बारे में सोच सकती है, वो नाम मोहम्मद सिराज का हो सकता है. विराट कोहली की तरह सिराज भी इस फ्रेंचाइजी के कोर मेंबर हैं.
    • पंजाब किंग्स अर्शदीप सिंह को रिटेन करने के बारे में सोच सकती है. अर्शदीप इस फ्रेंचाइजी के साथ 2019 से जुड़े हैं और 65 मैचों में 76 विकेट ले चुके हैं, इसमें सबसे ज्यादा 19 विकेट उन्होंने IPL 2024 में चटकाए हैं.
    • सनराइजर्स हैदराबाद की टीम भुनेश्वर कुमार को रिटेन करने के बारे में सोच सकती है. भुवी लंबे समय से SRH का हिस्सा है. इस टीम की उपकप्तानी और कप्तानी का भार भी संभालते रहे हैं. उन्होंने IPL की पिच पर अब तक 181 विकेट अपने नाम किए हैं.
    • दिल्ली कैपिटल्स एनरिक नॉर्खिया को रिटेन करने के बारे में सोच सकती है. नॉर्खिया के साथ हालांकि इंजरी की भी समस्या रही है. नॉर्खिया अब तक खेले 46 मैचों में 60 विकेट ले चुके हैं.
    • राजस्थान रॉयल्स जिस एक गेंदबाज को रिटेन कर सकती है वो नाम युजवेंद्र चहल का हो सकता है. चहल का नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दर्ज हैं. उन्होंने अब तक 205 विकेट लिए हैं.
    • लखनऊ सुपर जायंट्स रवि बिश्नोई को रिटेन करने की सोच सकती है. 2020 में IPL डेब्यू करने वाले बिश्नोई ने अब तक 63 विकेट लिए हैं.
    • गुजरात जायंट्स जिस एक गेंदबाज को रिटेन कर सकती हैं, वो नाम मोहम्मद शमी का रह सकता है. IPL की पिच पर 110 मैचों में 127 विकेच चटकाने वाले शमी ने पिछला सीजन इंजरी के चलते नहीं खेला था. कोलकाता नाइट राइडर्स अपने मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती को रिटेन कर सकती है. वरूण चक्रवर्ती अब तक 71 मैचों में 83 विकेट ले चुके हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.