Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पत्नी को सुरक्षित महसूस कराना था, दुबई के इस शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा आइलैंड…
    विदेश

    पत्नी को सुरक्षित महसूस कराना था, दुबई के इस शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा आइलैंड…

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी को सुरक्षित महसूस कराना था, दुबई के इस शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा आइलैंड…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आपने अक्सर इस तरह की खबरें पढ़ी होंगी कि अपने साथी के प्रति अपना प्यार जताने के लिए लोग कुछ भी कर जाते हैं।

    इस कड़ी में दुबई से एक वाकया सामने आया है जिसे सुनकर आपको हैरानी हो सकती है। दुबई में रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि उसके करोड़पति पति ने एक निजी द्वीप खरीदा है ताकि वह समुद्र तट पर सुरक्षित महसूस कर सके।

    26 साल की सौदी अल नादक ने निजी द्वीप का एक Instagram वीडियो कैप्शन के साथ साझा किया: “POV: आप बिकनी पहनना चाहती थीं इसलिए आपके करोड़पति पति ने आपके लिए एक द्वीप खरीद दिया।”

    सौदी दुबई के बिजनेसमैन जमाल अल नादक की ब्रिटिश मूल की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि वे एक फुलटाइम गृहिणी हैं। हाई-प्रोफाइल कपल की मुलाकात तब हुई जब वे दोनों दुबई में पढ़ाई कर रहे थे और अब तीन साल से अधिक समय से शादीशुदा हैं।

    सौदी सोशल मीडिया पर एक इनफ्लूएंसर के रूप में भी जानी जाती हैं। वह अपने Instagram और TikTok अकाउंट पर अपनी रईस जीवनशैली को दिखाती रहती हैं।

    आइलैंड खरीदने की वजह

    सौदी अल नादक ने अब एक वीडियो बनाकर दावा किया है कि उनके पति ने एक पूरा द्वीप खरीदा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है जिसे एक सप्ताह से भी कम समय में 24 लाख से अधिक बार देखा गया है।

    HT.com से बात करते हुए दुबई स्थित इनफ्लूएंसर ने कहा कि वह और उनके पति निवेश के रूप में एक द्वीप खरीदने की योजना बना रहे थे।

    उन्होंने कहा, “हम कुछ समय से निवेश के लिए ऐसा करने की सोच रहे थे और मेरे पति चाहते हैं कि मैं समुद्र तट पर सुरक्षित महसूस करूं इसलिए उन्होंने यह द्वीप खरीदा है।”

    सौदी ने गोपनीयता और सुरक्षा कारणों से द्वीप के सटीक जगह के बारे में बताने से इनकार कर दिया।

    हालांकि उन्होंने कहा कि उनके पति जमाल ने निजी रिट्रीट के लिए 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 374 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

    The post पत्नी को सुरक्षित महसूस कराना था, दुबई के इस शख्स ने खरीद लिया 374 करोड़ का पूरा आइलैंड… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.