Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»जमशेदपुर विमान हादसा: पायलट की चूक से जुड़ी पहली रिपोर्ट में खुलासा
    राज्य

    जमशेदपुर विमान हादसा: पायलट की चूक से जुड़ी पहली रिपोर्ट में खुलासा

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जमशेदपुर विमान हादसा: पायलट की चूक से जुड़ी पहली रिपोर्ट में खुलासा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अलकेमिस्ट एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के ट्रेनी विमान सेसना-152 के दोनों पायलट दुर्घटना से पहले चांडिल डैम में 'व्हील वाश' स्टंट कर रहे थे जिसके कारण दुर्घटना हुई। यह कहना है कंपनी के मालिक सह प्रबंध निदेशक मृणाल कांति पाल व चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर कैप्टन अंशुमन का।

    एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआइबी) ने बुधवार को अपनी वेबसाइट पर 20 अगस्त को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की है।

    इसे आधार बनाते हुए बुधवार को बेल्डीह क्लब में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मृणाल कांति पाल ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) जमशेदपुर द्वारा इन्हें जनरल फ्लाइंग के तहत विमान (वीटी-टीएजे) को पांच नाटिकल माइल्स (लगभग 8 किलोमीटर) व 4500 फीट पर उड़ान भरना था और मौसम भी पूरी तरह से सामान्य था, लेकिन चीफ फ्लाइंग इंस्ट्रक्चर जीत शत्रु व ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप दत्ता विमान को 12 नाटिकल माइल्स (लगभग 20 किलोमीटर) की दूरी पर चांडिल डैम के ऊपर उड़ा रहे थे।

    प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर मृणाल ने दावा किया कि दुर्घटना के समय विमान का इंजन पूरी तरह से ठीक था। रिपोर्ट के अनुसार विमान नाक की सीध में दुर्घटनाग्रस्त हुई जिससे उसके दोनों प्रोपेलर मुड़े हुए थे और उसका लैडिंग गियर भी पीछे की ओर था।

    यहां हो गई थी बड़ी चूक

    कैप्टन अंशुमन का कहना है कि यदि विमान का इंजन हवा में फेल होता तो पायलटों को उसका भी प्रशिक्षण दिया जाता है और उसे ग्लाइड करने और किसी खेत या समतल जगह पर उतारा जा सकता था। लेकिन दुर्घटना से पहले न ही दोनों पायलटों ने इंजन में किसी तरह की खराबी की सूचना एटीसी को दी और न ही उन्होंने इमरजेंसी लोकेटर ट्रांसमिशन (ईएलटी) को ही ऑन किया था।

    व्हील वाश स्टंट के चलते हुआ हादसा

    एविएशन कंपनी द्वारा एक वीडियो के माध्यम से बताया कि इस स्टंट में विमान तेज गति से उड़ान भरते हुए अपने विमान के पिछले चक्के से पानी को छुने के बाद वापस उड़ान भर लेता है। इस स्टंट के दौरान विमान के आगे का चक्का हवा में ही रहता है। इसे व्हील वाश स्टंट कहते हैं।

    विमान व इंजन दोनों ही बेहतर मृणाल ने रिपोर्ट को आधार बनाते हुए कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान न ही पुराना था और न इंजन में किसी तरह की खराबी थी। 1979 में निर्मित सेसना 152 वीटी-टीएजे को एक साल के लिए उड़ान योग्यता प्रमाण पत्र (सीओए) 16 जुलाई 2025 तक के लिए मिला हुआ था। विमान में लाइकिंग इंजन लगा हुआ है। दुर्घटना से पहले विमान ने 16,128.40 एयर फ्लाइंग घंटे की उड़ान भर चुका था और 1840.55 घंटे उड़ान होना बाकी था।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: मेधावियों और उत्कृष्ट विद्यालयों को धामी ने किया सम्मानित, बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड….

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में धामी सरकार के 5 बड़े फैसले, गिरफ्तारी से लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उठाए ये कदम….

    October 15, 2026

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026

    माता शबरी की पावन नगरी शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा महाआरती में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-नारायण के किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना…..

    October 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: मेधावियों और उत्कृष्ट विद्यालयों को धामी ने किया सम्मानित, बोले- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड….

    October 15, 2026

    Uttarakhand News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में धामी सरकार के 5 बड़े फैसले, गिरफ्तारी से लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने तक उठाए ये कदम….

    October 15, 2026

    रायगढ़ के रामभांठा में 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा नया हाई स्कूल भवन, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन…..

    October 15, 2026

    शिवरीनारायण को विकास की बड़ी सौगात : महानदी पर 63 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेगा नया पुल….

    October 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.