Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»सुक्खू सरकार पर बरसीं कंगना ! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – सोनिया राहत कोष में जाता है हिमाचल प्रदेश रिलीफ फंड का पैसा…..
    राजनीती

    सुक्खू सरकार पर बरसीं कंगना ! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – सोनिया राहत कोष में जाता है हिमाचल प्रदेश रिलीफ फंड का पैसा…..

    News DeskBy News DeskSeptember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुक्खू सरकार पर बरसीं कंगना ! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – सोनिया राहत कोष में जाता है हिमाचल प्रदेश रिलीफ फंड का पैसा…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बीजेपी की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर राज्य की सुक्खू सरकार पर हमला किया है। बता दें कि, कंगना रनौत ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, सीएम सुक्खू कर्ज लेते हैं और उस कर्ज वो कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को देते हैं। उन्होंने दावा किया हैं कि, इससे राज्य की वित्तीय स्थिति ख़राब हो गई है। 

    सांसद कंगना रनौत शिमला के एक गांव में बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने पहुंची थी। इसी दौरान रनौत ने जनता को संबोधित करते समय कांग्रेस पर निशाना साधा। एक्टिंग से राजनीति में आईं कंगना ने कहा, हर कोई जानता है कि, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, और कांग्रेस शासित राज्य सरकारों ने अपने राज्यों को खोखला कर दिया है।

    सीएम सुक्खू पर किया हमला
    सांसद ने कहा, प्राकृतिक आपदा और कांग्रेस सरकार ने राज्य को सालों पीछे कर दिया है। साथ ही उन्होंने लोगों से ऐसी सरकार को हटाने के लिए कहा। कंगना ने सुक्खू सरकार पर आपदा फंड को लेकर आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि, अगर हम आपदा फंड (Disaster fund) देते हैं तो, यह सीएम राहत कोष में जाना चाहिए, लेकिन हर कोई जानता है कि, यह सोनिया राहत कोष में जाता है।

    कंगना का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी हमला
    रनौत ने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी हमला करते हुए कहा, लोग “सड़कों पर गड्ढों से परेशान हो चुके हैं” इसके बावजूद इस मुद्दे को हल करने के लिए बहुत कम काम किया जा रहा है। कंगना ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मंडी को बेहतर बनाने का संकल्प लिया और लोगों से बड़ी संख्या में बीजेपी का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

    सासंद ने राज्य में सैलरी – पेंशन में देरी, मुफ्त बिजली और पानी न मिलने सहित राज्य के वित्तीय संघर्षों की ओर भी इशारा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि, प्राइमरी स्कूलों में खेल सुविधाओं में कटौती की जा रही है। जिसे उन्होंने हिमाचल के बच्चों के भविष्य के खिलाफ एक “साजिश” बताया। जिसके साथ ही उन्होंने मंडी में एक खेल परिसर विकसित करने का वादा किया हैं।

    हिमाचल प्रदेश में वित्तीय संकट
    वहीं हिमाचल प्रदेश इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रहा है। बढ़ते राजस्व खर्च के चलते राज्य में संकट है, जहां बीजेपी ने इस मौजूदा संकट के लिए सीएम सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, दूसरी तरफ सीएम सुक्खू ने इन हालातों के लिए पिछली बीजेपी की राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि, अगर इन हालातों के लिए कोई जिम्मेदार है तो, वो पिछली बीजेपी की सरकार है। उन्हें 15वें वित्त आयोग के अनुसार, राजस्व घाटा अनुदान (Revenue Deficit Grant) से लगभग ₹10,000 करोड़ मिले थे और तब से यह ग्रांट कम होता जा रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.