Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है, पैड के उपयोग की आदत डाले: राज्य मंत्री गौर
    मध्यप्रदेश

    सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है, पैड के उपयोग की आदत डाले: राज्य मंत्री गौर

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है, पैड के उपयोग की आदत डाले: राज्य मंत्री गौर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : सेनेटरी पैड का उपयोग अनेक बीमारियों से सुरक्षा देता है। सभी महिलाओं को पैड का उपयोग करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए महिलाएँ सेनेटरी पैड के उपयोग की आदत डालें। उक्त आशय के विचार पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने स्वस्थ नारी-स्वस्थ समाज कार्यक्रम के तहत गोविन्दपुरा इन्डस्ट्री क्षेत्र में आयोजित निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम में व्यक्त किए।

    राज्य मंत्री गौर ने कहा कि जो बहनें सेनेटरी पैड का उपयोग नहीं कर रही, वह उपयोग करना शुरू करें और पैड के हमेशा उपयोग करने की आदत बनाएं। उन्होंने कहा कि पैड महिलाओं की आदत में आए, इसलिए तीन माह के उपयोग के मान से निःशुल्क पैड वितरित किए जा रहे हैं। राज्य मंत्री गौर ने कहा कि प्रधानमंत्री जन-औषधि केन्द्र से नाम मात्र की कीमत एक रुपया प्रति पैड पर पैड खरीद सकती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सुख निरोगी काया है। पैड का उपयोग निरोगी काया देता है।

    राज्य मंत्री गौर ने कहा कि हर महिला चाहती है कि उसके बच्चे पढ़-लिखकर अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि परिवार में बच्चों को अच्छे संस्कार देकर संस्कारवान नागरिक बनाना हमारी जिम्मेदारी है। परिवार में बुजुर्गो का भी सम्मान करें। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम और श्री कृष्ण के संस्कार बच्चों को दें। रामायण के प्रसंगों से राज्य मंत्री गौर ने अच्छे संस्कारों की महत्ता को समझाया। राज्य मंत्री गौर ने कहा कि ईश्वर ने महिलाओं को शक्ति दी है। उन्हें अन्याय और शोषण के विरुद्ध शक्ति का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार करने वालों के विरूद्ध सरकार सख्त कार्रवाई करती है। यदि किसी को बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत उसे संज्ञान में लाए। बहन-बेटियों के विरुद्ध अत्याचार नहीं होना चाहिए। राज्य मंत्री गौर ने गणेश पर्व, श्राद्ध पक्ष और नवदुर्गा पर्व का उल्लेख करते हुए सामाजिक संस्कारों की जानकारी दी।

    राज्य मंत्री गौर ने कृष्णा सामाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा सेनेटरी पैड वितरण करने के कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि संस्था महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने और स्व-रोजगार स्थापित करने में भी सहयोग कर रही है। निःशुल्क पैड वितरण कार्यक्रम में किरण खरे, शिरोमणी शर्मा, ममता विश्वकर्मा, उर्मिला मौर्य, सविता ठाकुर, छाया ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर, साधना तिवारी, चेतना परमार, पूजा यादव, हर्षा पाण्डे, पूर्णिमा सहित हजारों की संख्या में महिलाएँ उपस्थित थीं। कार्यक्रम में बेटियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    श्वेत क्रांति से संवरती ग्रामीण तकदीर: धमतरी में सहकारिता और महिला नेतृत्व से लिखी जा रही आत्मनिर्भरता की नई गाथा…..

    July 21, 2026

    पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बालोद के महेश कुमार का बिजली बिल हुआ ‘शून्य’….

    July 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM धामी ने रखी 235 करोड़ की परियोजनाओं की नींव….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तराखंड में हेलीपैड, सड़क और सुरक्षा ढांचे के विकास के लिए 51 करोड़ रुपये मंजूर….

    July 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.