Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ मध्य-दक्षिण में मानसून मेहरबान, पांच दिनों तक हो सकती है बारिश
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ मध्य-दक्षिण में मानसून मेहरबान, पांच दिनों तक हो सकती है बारिश

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ मध्य-दक्षिण में मानसून मेहरबान, पांच दिनों तक हो सकती है बारिश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर.

    छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में रविवार को हल्की व मध्यम बारिश (Rain) होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा दिनभर बदली भी छाए रहने का अनुमान है. पूरे प्रदेश में बीते पांच दिनों में हुई बारिश से सूखे की मार झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है. आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया गया है.

    मौसम विभाग के मुताबिक वर्षा का क्षेत्र उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ रहेगा. अब तक सरगुजा, रायगढ़ समेत 4 जिलों में सबसे कम व बस्तर के सुकमा जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है. रायपुर मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि आने वाले 4-5 दिन प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर 1.5 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके दक्षिण उड़ीसा की ओर अगले 24 घंटे में जाने की संभावना है. मानसून द्रोणिका बीकानेर, उत्तर- पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित निम्न दाब के केंद्र, सतना, डाल्टनगंज जमशेदपुर, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है.

    आज ऐसा रहेगा मौसम
    चन्द्रा के मुताबिक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान के ऊपर स्थित है, इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अगले 24 घंटे में कमजोर पड़ने की संभावना है. आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी वर्षा होने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.

    प्रदेश के 22 जिले में समान्य वर्षा
    एक सप्तार पूर्व छ्तीसगढ़ के 8 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई थी. तब बीते वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. अब इन जिलों की संख्या घट कर 4 हो गई है. वहीं प्रतिशत 14 से घट कर 4 ही रह गया है. प्रदेश के 4 जिले सरगुजा, रायगढ़, जशपुर और कवर्धा ऐसे जिले है जहां औसत से कम बारिश हुई है. प्रदेश के 22 जिले में समान्य वर्षा, 4 जिले डिफिसिएंस, 1 जिला सुकमा जहां अधिक बारिश हुई है. अब तक प्रदेश में 1035.7 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. औसत बारिश 1084 एमएम से महज 4 प्रतिशत कम है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: पुलिस आवास और जेल सुविधाओं के विस्तार को धामी सरकार की मंजूरी, 87 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत…..

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: पुलिस आवास और जेल सुविधाओं के विस्तार को धामी सरकार की मंजूरी, 87 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत…..

    June 10, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.