Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा इवेंट, 14 हजार भारतीय बनेंगे गवाह; भव्य तैयारियां…
    विदेश

    न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा इवेंट, 14 हजार भारतीय बनेंगे गवाह; भव्य तैयारियां…

    News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा इवेंट, 14 हजार भारतीय बनेंगे गवाह; भव्य तैयारियां…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय तीन दिनकी अमेरका यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति जो बाइडेन के गृह प्रांत डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड सम्मेलन में शामिल हुए और इसके बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए हैं।

    न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में पीएम मोदी भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में लगभग 14 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है।

    आयोजन स्थल की तस्वीर ही साफ कर रही है कि इस कार्यक्रम को लेकर कितनी तैयारियां की गई हैं।

    पीएम मोदी नाउस वेटरन्स मेमोरियम कोलिजियम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का नाम ‘मोदी एंड यूएसः प्रोग्रेस टुगेदर’ नाम दिया गया है।

    इस कार्यक्रमों के आयोजकों का कहना है कि यह प्रोग्राम अमेरिकी-भारतीय समुदाय की गर्मजोशी का प्रतीक है। अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों में भी कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह है।

    #WATCH | New York, United States: Inside visuals from Nassau Veterans Memorial Coliseum in Long Island, where PM Modi is scheduled to address the Indian diaspora, on September 22. pic.twitter.com/LlWMUMyMFc

    — ANI (@ANI) September 22, 2024

    इस कार्यक्रम में करीब 13200 लोग शामिल होने जा रहे हैं जो कि भारत की विविधता के परिचायक बनेंगे। इस कार्यक्रम के 500 से ज्यादा वेलकम पार्टनर हैं।

    इसके अलावा 500 कराकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में लगभग 85 संस्थानों से 150 मीडिया पर्सन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में भारत की कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।

    आयोजन स्थल के बाहर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें 117 कलाकार पर्फॉर्म करेंगे। कार्यक्रम में करीब 30 शास्त्रीय, लोक और फ्यूजन पर्फॉर्मेंस होंगे।

    बता दें कि अमेरिका में करीब 51 लाख भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। इसमें से 70 फीसदी ग्रेजुएट हैं जो कि अमेरिका के राष्ट्रीय औसत से लगभग दोगुना है।

    अमेरिका की कुल आबादी के 1.5 फीसदी होने के बाद भी भारतीय समुदाय के लोग 5 से 6 पर्सेंट टैक्स देते हैं।

    अमेरिका पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे पर स्वागत किया था। उनके पहुंचने पर भारतीय परिधान में लोग स्वागत के लिए खड़े थे।

    पीएम मोदी ने स्वागत करने आए लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कई लोगों के साथ हाथ मिलाया और ऑटोग्राफ भी दिए।

    वहीं डेलावेयर के विलमिंगटन में स्थित बाइडन ने अपने आवास पर मोदी का स्वागत किया और दोनों नेता एक दूसरे से गले मिले। इसके बाद बाइडन मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें अपने घर के अंदर लेकर गए जहां द्विपक्षीय वार्ता हुई।

    The post न्यूयॉर्क में पीएम मोदी का मेगा इवेंट, 14 हजार भारतीय बनेंगे गवाह; भव्य तैयारियां… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी; आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी, स्थानीय समस्याओं के समाधान और टेक्नोलॉजी आधारित विकास को मिलेगी नई रफ्तार….

    June 10, 2026

    Uttarakhand News- PM मोदी के 12 साल पूरे: CM धामी ने दी बधाई, कहा- विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में भारत ने रचा नया इतिहास…..

    June 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.