Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दुर्गा पूजा पंडालों के लिए नियमानुसार विद्युत कनेक्शन की अनुमति लें
    छत्तीसगढ़

    दुर्गा पूजा पंडालों के लिए नियमानुसार विद्युत कनेक्शन की अनुमति लें

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुर्गा पूजा पंडालों के लिए नियमानुसार विद्युत कनेक्शन की अनुमति लें
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भिलाई

    इस्पात नगरी भिलाई में पूरे धूम-धाम से नवरात्री मनाया जाता है, जिसका शुभारंभ इस 3 अक्टूबर  से हो रहा है। जिसके तहत भिलाई इस्पात संयंत्र के टॉउनशिप में विभिन्न स्थानों पर अनेक पूजा-पण्डालों का निर्माण किया जाता है।

    इन पूजा-पण्डालों में विद्युत का उपयोग करने के साथ- साथ सजावट हेतु सड़क मार्ग के ऊपर खंबे भी लगाए जाते हैं, जिससे गंभीर विद्युतीय दुर्घटना हो सकती है। अत: भिलाई इस्पात संयंत्र दुर्गोत्सव कार्यक्रम आयोजकों से अपील करता है, कि वे विधिवत् विद्युत प्रदाय प्राप्त करने हेतु सिविक सेन्टर स्थित नगर सेवाएं विभाग के नगर विद्युत अभियांत्रिकी विभाग से आवश्यक विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए अनुमति अवश्य प्राप्त करें। साथ ही निर्धारित विद्युत शुल्क जमा कर अधिकृत विद्युत ठेकेदार द्वारा परीक्षण प्रपत्र प्रस्तुत करके ही विद्युत का सुरक्षित उपयोग करें।

    ज्ञात हो कि इन दिनों बड़ी संख्या में श्रद्धालु पण्डालों में एकत्रित होते हैं तथा सड़क मार्ग से यात्रियों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है। ऐसी परिस्थिति में अनियोजित विद्युतीय व्यवस्था के कारण कभी भी गंभीर विद्युतीय दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। विद्युत की चोरी, दुरूपयोग अथवा असुरक्षित उपयोग से न केवल जानमाल की क्षति की आशंका बनी रहती है बल्कि संयंत्र को व्यापक पैमाने पर आर्थिक क्षति भी हो सकती है। इसलिए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि अर्थिंग पिट और उसमें लगे अर्थिंग इलेक्ट्रोड ठीक से काम कर रहे हों। बिजली के तार ठीक से इंसुलेटेड हों और कहीं भी कटे या खुले न हों।

    भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार सभी पर्याप्त सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। अत: टॉउनशिप के समस्त दुर्गा पूजा आयोजकों से अपील है कि वे नियमानुसार विद्युत का कनेक्शन लेवें एवं सुरक्षित व वैधानिक रूप से विद्युत का उपयोग करें। यह सुनिश्चित करें कि विद्युत का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जा रहा है। विभाग को विद्युत प्रदाय के तारों में कटिया लगाकर बिजली चोरी की शिकायत मिलने पर पूजा- पण्डाल आयोजकों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। नियमानुसार विद्युत प्रयोग न करने की स्थिति में यदि किसी प्रकार की दुर्घटना होती है, तो इसके लिए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026

    Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती, धामी ने किया ऐलान; देहरादून में बनेंगे ट्रांजिट हॉस्टल और मल्टीस्टोरी बैरक….

    October 21, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में मजबूत हो रही सड़क एवं पुल अधोसंरचना….

    October 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरु घासीदास जी के सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर आगे बढ़ रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 21, 2026

    नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी : मानदेय बढ़कर 30,870 प्रतिमाह मिलेगा…..

    October 21, 2026

    सेवा सेतु पोर्टल से पांच दिन में बना विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, अब प्रक्रिया हुई आसान, तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से मिली राहत….

    October 21, 2026

    आजाद हिन्द फौज के स्थापना दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन….

    October 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.