Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम के लोहारीडीह बवाल पर कलेक्टर और एसपी को हटाया, एएसआई और महिला कांस्टेबल सस्पेंड
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम के लोहारीडीह बवाल पर कलेक्टर और एसपी को हटाया, एएसआई और महिला कांस्टेबल सस्पेंड

    News DeskBy News DeskSeptember 21, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम के लोहारीडीह बवाल पर कलेक्टर और एसपी को हटाया, एएसआई और महिला कांस्टेबल सस्पेंड
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    जंगल रेंगाखार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह में रविवार को हुई आगजनी व हत्याकांड के आरोपियों के साथ मारपीट के मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने मैजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कबीरधाम जिले के कलेक्टर और एसपी को हटा दिया गया है। कबीरधाम के कलेक्टर जन्मेजय महोबे के स्थान पर गोपाल वर्मा को कबीरधाम जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

    कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव को हटाकर उनके स्थान पर राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा दिए गए मैजिस्ट्रियल जांच के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कबीरधाम द्वारा अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी निर्भय कुमार साहू को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा उन्हें 30 दिवस के भीतर निर्धारित बिन्दुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी प्रकार की घटना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिसकर्मियों के खिलाफ राजनांदगांव रेंज के आईजी दीपक कुमार झा ने बड़ी कार्रवाई की है। आईजी दीपक कुमार झा ने एक एएसआई और एक महिला आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही जंगल रेंगाखार थाना के सभी पुलिसकर्मी लाइन हाजिर कर दिया है। आईजी ने कवर्धा में प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में थाना सिंघनपुरी में पदस्थ एएसआई कुमार मंगलम, पुलिस चौकी बाजार चारभाठा की महिला आरक्षक अंकिता गुप्ता को सस्पेंड किया है। इसके अलावा क्षेत्र डीएसपी संजय ध्रुव को हटाकर उनके जगह में कृष्ण कुमार चंद्राकर को भेजा जा रहा है। साथ ही जंगल रेंगाखार थाना प्रभारी टीआई झुमुक लाल शांडिल्य समेत कुल 22 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। आईजी ने पूरे मामले की विशेष जांच किए जाने की बात कही है।

    छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान
    इधर, लोहारीडीह कांड को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने डिप्टी सीएम गृहमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के गृह जिले में हुए घटना पर गृहमंत्री को बर्खास्त करने की मांग मुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमराई है। लोहारीडीह मामले के घटना की जांच हाईकोर्ट की सिटिंग जज ने करने, मृतक कचरू साहू का दोबारा पोस्टमार्टम करने की मांग, जंगल रेंगाखार थाना की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने की मांग की है।

    ये है पूरा मामला
    बीते रविवार को इस गांव से 5 किमी दूर एमपी-सीजी बॉर्डर पर गांव के शिव प्रसाद साहू उर्फ कचरू साहू का शव फांसी पर लटके मिला। इसकी हत्या की शक को लेकर ग्रामीणों ने गांव के रघुनाथ साहू के घर हमला कर दिया। घर को आग के हवाले कर दिया है। कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। देर शाम पुलिस की टीम गांव के भीतर आग लगे हुए घर पर पहुंची, जहां पर रघुनाथ साहू का शव जला हुआ मिला। इस गांव में भूमि विवाद चल रहा था। रघुनाथ साहू के परिवार व ग्रामीणों के बीच काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। रविवार को इस विवाद ने रौद्र रूप ले लिया। जिस युवक की शव जंगल में मिली है, वह एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र में आता है। ऐसे में बालाघाट पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। गांव में आगजनी व हत्या को लेकर पुलिस ने कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया। बुधवार को इन आरोपियों में प्रशांत साहू (27) निवासी ग्राम लोहारीडीह की कवर्धा जेल में मौत हो गई। इसके बाद पूरा मामला बदल गया। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया। मृतक प्रशांत साहू के शरीर में चोट के निशान मिले। मृतक की मां का कहना है कि उन्हें व उनके बेटे को पुलिस गिरफ्तार कर जंगल रेंगाखार थाना ले गई, जहां पुलिस ने भयंकर पिटाई की। कई लोगों के कपड़े उतारकर उन्हें मारा गया। महिलाओं को भी नहीं बख्शा। महिला आरक्षक ने भी मारपीट की। थाने में गांव के लोगों को मारा जा रहा था, जबकि सभी निर्दोष हैं। इस घटनाक्रम के बाद 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी विकास कुमार को बुधवार देर रात को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा ने सस्पेंड कर दिया। इसके बाद शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। घटना के छह दिन बाद वर्तमान में गांव में पुलिस व प्रशासन की टीम मौजूद है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026

    NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.