Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, महेश बाबू की SSMB29
    मनोरंजन

    इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, महेश बाबू की SSMB29

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, महेश बाबू की SSMB29
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    एस एस राजामौली और महेश बाबू की फिल्म को लेकर काफी वक्त से सस्पेंस बना हुआ है. चूंकि ये इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है, इसलिए इस प्रोजेक्ट की चर्चा हर तरफ की जा रही है. हालांकि, इसके शूटिंग की तैयारियां शुरू हो रही हैं, इसके बावजूद फिल्म की कोई भी खास जानकारी बाहर नहीं आ रही है. किसी को भी नहीं पता कि आखिर फिल्म में क्या काम चल रहा है. हाल ही में इस 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट की कुछ जानकारी सामने आ रही है. एस एस राजामौली ने इस फिल्म के लिए अपनी कोर कास्ट फाइनल कर ली है, इसके अलावा शूटिंग को लेकर भी खबरें बाहर आ रही हैं.

    महेश बाबू ने फिल्म के लिए बढ़ाए बाल
    इसकी शूटिंग के बारे में खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग इस साल के आखिर यानी दिसंबर या अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है. राजामौली का ये प्रोजेक्ट एक एडवेंचर ड्रामा होने वाला है. इस प्रोजेक्ट को लेकर तेलुगू मीडिया को केवल फिल्म यूनिट के सभी मेंबर के लिए वर्कशॉप शुरू होने की जानकारी है. इसके साथ ही महेश बाबू के लुक की बात करें तो उन्होंने फिल्म के लिए बाल बढ़ाए हैं. कहा जा रहा है कि फिल्म का पहला शेड्यूल जर्मनी में शूट किया जाएगा.

    SSMB 29 की स्टार कास्ट पर सस्पेंस
    एक इंटरव्यू में स्क्रीन राइटर और डायरेक्टर विजयेन्द्र प्रसाद ने इस फिल्म को लेकर कहा कि इस फिल्म की स्टोरी साउथ अफ्रीकन नॉवेलिस्ट विल्बर स्मिथ की किताब पर लिखी गई है. विजयेन्द्र और राजामौली दोनों ही उनके फैन हैं. फिल्म के साथ कई बॉलीवुड एक्टर्स का नाम भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और आमिर खान शामिल हैं. लेकिन किसी के भी नाम को लेकर कंफर्मेशन नहीं दी जा रही है.

    2 साल में पूरी होगी महेश बाबू और राजामौली की SSMB 29
    खबर है कि SSMB 29 की शूटिंग 2 साल में खत्म होगी. राजामौली और महेश बाबू की ये फिल्म सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म जेम्स बॉन्ड के रेंज की होने वाली है. कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए राजामौली महेश बाबू को पैन वर्ल्ड स्टार बनाने की तैयारी कर रहे हैं. पहले इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से ही शुरू होने वाली थी, लेकिन मेकर्स को फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में ज्यादा समय चाहिए था. इसकी वजह से फिल्म की डेट को और आगे बढ़ा दिया गया. अभी तक फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में 1 साल का समय लग चुका है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एचआईवी नियंत्रण में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) सुरक्षित जिले की श्रेणी में अव्वल

    September 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण बड़े मंदिर में की पूजा-अर्चना, भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना…..

    September 5, 2026

    शिक्षकों का समाज में स्थान सदैव आदरणीय एवं अग्रणी- उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    September 5, 2026

    विकास की नई राह पर बलौदाबाजार, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा और अधोसंरचना के विस्तार से संवर रहा ग्रामीण अंचल….

    September 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.