Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»बिना भू-अर्जन दो साल में बन जाएगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन
    मध्यप्रदेश

    बिना भू-अर्जन दो साल में बन जाएगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिना भू-अर्जन दो साल में बन जाएगा इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । सिंहस्थ से पहले इंदौर-उज्जैन का जो मौजूदा फोरलेन है उसे सिक्स लेन में परिवर्तित कर दिया जाएगा। सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर यह सिक्स लेन अत्यंत उपयोगी साबित होगा, जहां से 50 हजार से अधिक वाहनों का आवागमन आसान हो सकेगा। 1692 करोड़ की लागत से 46 किलोमीटर में सिक्स लेन बनना है, जिसके लिए भू-अर्जन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, क्योंकि पहले से ही भू-अर्जन किया हुआ है। यही कारण है कि तय समय सीमा में फोरलेन से सिक्स लेन में यह महत्वपूर्ण रोड तब्दील हो सकेगा। एमपीआरडीसी द्वारा हाईब्रिड एनयूटी मॉडल पर इसका निर्माण करवाया जा रहा है और इससे इंदौर-उज्जैन के बीच आवागमन सुगम होने के साथ समय की भी बचत होगी। गुरूवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इस सिक्स लेन प्रोजेक्ट का वर्चुअली भूमिपूजन भी किया।
    श्री महाकाल लोक बनने के बाद इंदौर-उज्जैन का यातायात लगातार बढ़ रहा है। एक लाख से अधिक श्रद्धालु औसतन उज्जैन पहुंचते हैं, जो महाकाल लोक अवलोकन के साथ-साथ बाबा महाकाल के भी दर्शन करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार इंदौर के साथ-साथ उज्जैन के विकास पर भी अपना फोकस बनाए हुए हैं और यही कारण है कि उन्होंने पिछले दिनों मेट्रो पॉलिटन अथॉरिटी रीजन के गठन की घोषणा भी कर दी। हालांकि इंदौर से उज्जैन के बीच क्षिप्रा होते हुए एक नया फोरलेन भी बन गया है, जिसकी जानकारी कम लोगों को है, जिसके चलते वर्तमान इंदौर-उज्जैन फोरलेन का ही उपयोग अधिक होता है। अब मध्यप्रदेश सडक़ विकास प्राधिकरण इस 46 किलोमीटर लम्बे फोरलेन को सिक्स लेन में तब्दील करने जा रही है। कुछ समय पूर्व इसका ठेका गुजरात की कम्पनी रवि इन्फोटेक को दिया गया। अरबिन्दो अस्पताल से शुरू होकर यह सिक्स लेन उज्जैन के हरि फाटक ब्रिज तक निर्मित किया जाएगा। वर्तमान में साढ़े 8-साढ़े 8 मीटर दोनों तरफ यह रोड बना हुआ है और सिक्स लेन होने के बाद साढ़े 12-साढ़े 12 यानी कुल 25 मीटर चौड़ा हो जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फोरलेन से सिक्स लेनमें परिवर्तित करने के लिए जो अतिरिक्त जमीन लगेगी उसके लिए अभी कोई भू-अर्जन नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि जब फोरलेन बना था, तब ही एमपीआईडीसी ने भविष्य में सिक्स लेन के मुताबिक ही भू-अर्जन कर लिया था और जो अनुमतियां भी दी गई वह उसी के मुताबिक दी गई है। अलबत्ता रेस्टोरेंट, ढाबों सहित कई अतिक्रमण जो विगत वर्षों में हो गए हैं उन्हें हटा दिया जाएगा। अगर अभी भू-अर्जन सिक्स लेन के लिए करना पड़ता तो उसमें समय लगता और कोर्ट-कचहरी की प्रक्रिया भी रहती। मगर चूंकि फोरलेन के बाद सिक्स लेन के लिए भी जमीन पहले से ही अधिग्रहित कर रखी है, लिहाजा रोड निर्माण में समस्या नहीं आएगी और दो साल की जो समय सीमा तय की गई है उसमें यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिस कम्पनी को ठेका दिया है उसकी टेंडर शर्त के मुताबिक 2027 तक इसे पूर्ण करना है। यानी सिंहस्थ-2028 के पहले यह सिक्स लेन निर्मित हो जाएगी, जिस पर रोजाना 50 हजार से अधिक वाहन की आवाजाही भी शुरू होगी और इससे 15 से 20 मिनट का समय भी बचेगा। इसमें तीन फ्लायओवर और 6 अंडरपास भी निर्मित किए जाएंगे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नगरासू गुरुद्वारा विवाद: सीएम धामी बोले-ऐसा कोई कृत्य स्वीकार नहीं जिससे धर्म व आस्था को ठेस पहुंचे

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: संत समाज राष्ट्र चेतना का आधार, उत्तराखण्ड को वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं: सीएम धामी…..

    June 23, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम-हेमकुंट यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि, अफवाहों से बचने की मुख्यमंत्री धामी ने की अपील…

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.