Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हितग्राहियों को मिले शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: राज्यमंत्री जायसवाल
    मध्यप्रदेश

    हितग्राहियों को मिले शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: राज्यमंत्री जायसवाल

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हितग्राहियों को मिले शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ: राज्यमंत्री जायसवाल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल : कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। प्रदेश के सभी जिलों से आए अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। अरेरा हिल्स स्थित मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में हुई बैठक में राज्यमंत्री जायसवाल ने शासन की योजनाओं का हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने और शहद उत्पादन तथा सरसों के तेल उत्पादन के क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, लक्ष्य, उत्पादन और बिक्री के संबंध में समीक्षा कर जिलेवार जानकारी प्राप्त की एवं अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी।

    राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि बोर्ड द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। जनपद पंचायत, नगर पंचायत, नगर परिषद, नगर पालिक निगम सहित अन्य जगहों पर होने वाली बैठकों में अधिकारी शामिल हों और बोर्ड द्वारा संचालित होने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दें।

    ऑनलाइन के माध्यम से उत्पाद बेचने के करें प्रयास

    राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा कि हमारे उत्पाद की बिक्री देश विदेश में भी हो हम ऐसा प्रयास करें। साथ ही यह ऑनलाइन भी बाजार में उपलब्ध रहे, इसकी भी व्यवस्था करें। सामग्री पर क्यूआर कोड भी लगाएं।

    बैठक में प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड माल सिंह भयडिया, सहायक संचालक हाथकरघा एसएस सिकरवार, उप संचालक खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड नीरज उइके सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    सेल्समैनों को करें प्रशिक्षित- राज्यमंत्री जायसवाल

    राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल ने संत रविदास मप्र हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निगम द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निगम द्वारा संचालित किए जाने वाले शोरूम को आकर्षित बनाने तथा सेल्समैनों को प्रशिक्षित करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबंध संचालक मोहित बुंदस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    सुशासन तिहार में मत्स्य पालन व्यवसाय के विस्तार के लिए भरत को मिली 1 लाख रूपए की सहायता….

    May 30, 2026

    ’कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया काशीसोत व्यपवर्तन योजना नहर विस्तार कार्य का भूमिपूजन’….

    May 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन को भाया धामी मॉडल: UCC और चारधाम यात्रा प्रबंधन की सराहना, बोले- बूथ मजबूत तो 2027 में जीत तय….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026

    Uttarakhand News- नितिन नवीन का बड़ा दावा: धामी के नेतृत्व में 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, UCC को बताया ऐतिहासिक कदम….

    May 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.