Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»आरक्षक की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट अब 11 नवंबर से होगा
    मध्यप्रदेश

    आरक्षक की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट अब 11 नवंबर से होगा

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आरक्षक की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट अब 11 नवंबर से होगा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा अब 11 नवंबर से होगी। तारीखों में बदलाव मैदानों में बारिश का पानी भर जाने के कारण किया गया है। पूर्व में 23 सितंबर से 29 सितंबर तक होने वाला फिजिकल टेस्ट 11 नवंबर से होगा। वहीं जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट 30 सितंबर या उसके बाद होना था, उनके लिए परीक्षा की तारीखें यथावत रहेंगी। पुलिस आरक्षक की शारीरिक परीक्षा 30 सितंबर से शुरू हो जाएगी। 7411 रिक्त पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है। 23 सितंबर से ग्वालियर, मुरैना, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, रीवा, सागर, उज्जैन में परीक्षा होनी थी। 23 से 29 सितंबर तक की परीक्षा अब 11 नवंबर को होगी। ग्वालियर-चंबल और विंध्य क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है। दस में से पांच मैदानों में पानी भरा है। जिसके कारण शारीरिक परीक्षा में बाधाएं रहेंगी। डीजीपी की समीक्षा के बाद तारीखों में बदलाव किया गया है। बुधवार शाम को परीक्षा आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अभ्यर्थियों को इस संबंध में ईमेल के जरिए सूचना भेजी जा रही है। 23 सितंबर से 11 नवंबर के बीच ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, सागर, मुरैना, रतलाम, बालाघाट में पुलिस आरक्षक भर्ती की शारीरिक परीक्षा होनी थी। ग्वालियर, मुरैना, सागर, रीवा और जबलपुर में मैदान में वर्षा का पानी भर गया है। शारीरिक परीक्षा को लेकर मैदान तैयार किया गया था, अब सारे इंतजाम गड़बड़ा गए हैं। वर्षा बंद होने के बाद मैदान सूखने में ही तीन से चार दिन लगेंगे। इसके बाद मैदान को अभ्यर्थियों के लिए तैयार किया जाएगा। डीजीपी सुधीर सक्सेना ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से बात की। इसके बाद परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। बदलाव सिर्फ 23 सितंबर से 28 सितंबर के बीच जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, उनकी तिथि में हुआ है। 29 सितंबर को पहले से अवकाश था। इस दिन परीक्षा नहीं थी। 23 सितंबर को जिनकी परीक्षा थी, उनकी परीक्षा अब 11 नवंबर को और इसके आगे के क्रम में आगामी तारीखों में जिनकी परीक्षा थी, उनकी परीक्षा नवंबर माह में होगी। ग्वालियर रेंज के डीआइजी अमित सांघी ने बताया कि अब 30 सितंबर से शारीरिक परीक्षा की शुरुआत होगी, लेकिन 30 सितंबर से 11 नवंबर के बीच जिस दिन जिस जिले के अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 19, 2026

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

    October 19, 2026

    साइबर अपराधों पर कार्रवाई के साथ रोकथाम पर जोर, छत्तीसगढ़ पुलिस जनजागरूकता से बना रही सुरक्षा का मजबूत आधार…..

    October 19, 2026

    अक्षय कुमार ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की फिल्म नीति पर मंथन।

    October 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राष्ट्रीय बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर मध्यप्रदेश के लिए किया रवाना…..

    October 19, 2026

    गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 19, 2026

    जल संरक्षण से बदलेगी दर्री की तस्वीर, 24 लाख 30 हजार लीटर वर्षा जल सहेजने की अनूठी पहल, मरवाही के डोंगरी टोला में निर्मित 3 हजार कंटूर ट्रेंच बनेंगे जल संरक्षण का मजबूत आधार, 250 परिवारों को मिलेगी राहत….

    October 19, 2026

    बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, 23 अक्टूबर को सिरहासार भवन में होगा पारंपरिक मुरिया दरबार का आयोजन, बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव…..

    October 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.