Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही है वर्षा
    मध्यप्रदेश

    पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही है वर्षा

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर हो रही है वर्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । मौसम प्रणालियों के असर से पूर्वी एवं उत्तरी मध्य प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी इस मौसम प्रणाली से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। जबलपुर, शहडोल एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, गहरा कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास बना हुआ है। मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, नारनोल, उत्तरी मध्य प्रदेश पर बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र से पेंड्रा रोड पुरी से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तरी पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों विशेषकर जबलपुर, शहडोल एवं भोपाल संभाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। शुक्रवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी भी आ सकती है। ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड में मानसून आफत बनकर बरस रहा है। मंगलवार दोपहर से शुरू हुई वर्षा का क्रम बुधवार तक जारी रहा, जिसने अंचल में औसत वर्षा के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। 24 घंटे के भीतर ही कई जिलों में 100 मिमी से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। टीकमगढ़ के बानसुजारा, शिवपुरी के मड़ीखेड़ा, ग्वालियर के तिघरा सहित लबालब चल रहे अंचल के छोटे बांधों के गेट खोल दिए गए, जिससे नदियों को जलस्तर बढ़ गया है। ग्वालियर, भिंड-मुरैना के दो दर्जन गांवों को पहले ही खाली करा लिया गया था, इसके बावजूद कई गांव पानी से घिर गए हैं। कई जगह पुल-पुलिया की सड़क बहने से आवगमन बंद हो गया। बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 53, शिवपुरी में 18, रायसेन में चार, इंदौर, दमोह, मंडला, सागर एवं टीकमगढ़ में एक, गुना एवं बैतूल में में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..

    February 27, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….

    February 27, 2026

    पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….

    February 27, 2026

    वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त….

    February 27, 2026

    पेण्ड्रीडीह चौक से नेहरू चौक मार्ग के लिए 40.79 करोड़ स्वीकृत: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रमुख अभियंता को राशि स्वीकृति के संबंध में जारी किया परिपत्र…

    February 27, 2026

    सीएम हेल्पलाईन एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली से जनसामान्य की शिकायतों का होगा निराकरण….

    February 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कृषि महाविद्यालय, रायपुर में अखिल भारतीय समन्वित सब्जी अनुसंधान परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम संपन्न…..

    February 27, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से बदली भुइरी बाई की जिंदगी, कच्चे झोपड़े से पक्के मकान तक शासन की योजनाओं से मिला सम्मानपूर्ण जीवन….

    February 27, 2026

    पीएम जनमन योजना से पीवीटीजी बस्तियों तक पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं….

    February 27, 2026

    वरिष्ठ स्टॉफ ऑफिसर दिनेश मिश्रा 43 वर्षों की गौरवशाली शासकीय सेवा के पश्चात हुए सेवानिवृत्त….

    February 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.