Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»जान्हवी कपूर ने तमिल में बातचीत कर जीता दिल, फैंस को आई श्रीदेवी की याद
    मनोरंजन

    जान्हवी कपूर ने तमिल में बातचीत कर जीता दिल, फैंस को आई श्रीदेवी की याद

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जान्हवी कपूर ने तमिल में बातचीत कर जीता दिल, फैंस को आई श्रीदेवी की याद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म देवरा को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में पहली बार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की रोमांटिक जोड़ी को देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। अभिनेत्री जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन करने में लगी हुई हैं। अब हाल ही में, एक इंटरव्यू में जान्हवी ने तमिल भाषा में बात कर के अपने फैंस को काफी चौंका दिया है और प्रशंसकों का मानना है कि जान्हवी का यह अंदाज उन्हें श्रीदेवी की याद दिला रहा है।

    अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में तमिल भाषा में अपने प्रशंसकों को प्रभावित किया। चेन्नई में अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' के प्रचार के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में अभिनेत्री के भाषण के कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। जान्हवी ने इस कार्यक्रम में कहा कि चेन्नई उनके लिए खास है, खासकर इसलिए क्योंकि उनकी मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की इस राज्य से बहुत प्यारी यादें जुड़ी हुई हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि आप मुझे भी वही प्यार देंगे जो आपने मेरी मां को दिया था। आपका प्यार ही वह वजह है जिसकी वजह से हम आज यहां हैं, और मैं हमेशा आप सभी की आभारी रहूंगी।" जान्हवी ने यह भी कहा कि वह अपनी मां की तरह मेहनती बनना चाहती हैं और श्रीदेवी की तरह दर्शकों के दिलों में जगह बनाना चाहती हैं।

    इसके अलावा जान्हवी ने जल्द ही एक तमिल फिल्म का हिस्सा बनने की अपनी इच्छा के बारे में भी बताया। एक यूजर ने जान्हवी का वीडियो साझा करते हुए लिखा, जान्हवी कपूर की माँ स्वर्गीय श्रीदेवी हमेशा अपने बच्चों को मुंबई में तमिल बोलने के लिए कहती थीं और जब भी वे गर्मी की छुट्टियों में चेन्नई आती थीं। इसलिए जान्हवी को तमिल पर अच्छी पकड़ है…"

    बता दें कि 'देवरा' का निर्माण युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है। संगीत रचना अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा की गई है। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई….

    August 29, 2026

    बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    August 29, 2026

    मेहनत, हुनर और सरकारी सहयोग से बदली कमलेश की जिंदगी, बनीं ‘लखपति दीदी’….

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.