Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»रेलवे ट्रैक पर बड़ी चट्टान गिरने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव
    राज्य

    रेलवे ट्रैक पर बड़ी चट्टान गिरने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे ट्रैक पर बड़ी चट्टान गिरने से वंदे भारत समेत कई ट्रेनों के मार्ग में हुआ बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण मंगलवार को सिधवार-सांकी रेलखंड के बीच टनल नंबर दो के पास ऊपर से एक बड़ी चट्टान रेलवे ट्रैक पर अचानक आ गिरी।

    इस दौरान सांकी से बरकाकाना लौट रहा इंजन इसकी चपेट में आ गया। चट्टान इंजन के आगे वाले हिस्से के नीचे फंसकर काफी दूर घसीटती हुई टनल के अंदर चली गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

    राजधानी रांची से रामगढ़ के सिधवार-सांकी रेलखंड की पटरी पर गिरी चट्टान

    जानकारी के अनुसार सिधवार-सांकी रेलखंड में टनल नंबर 2 के पास सांकी स्टेशन से बरकाकाना आ रहा इंजन जैसे ही टनल के पास पहुंचा इसी दौरान पहाड़ से एक चट्टान ऊपर से ट्रैक पर आ गिरी और इंजन के नीचे दोनों पहियों के बीच फंस गया। इस दौरान करीब 100 मीटर तक फंसी हुई चट्टान घसीटती हुई टनल के अंदर तक पहुंच गया।

    हादसे के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ 

    रेलवे ट्रैक का करीब 100 स्लीपर क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही जगह-जगह से ट्रैक भी टेढ़ा हो गया है। हालांकि रेलवे द्वारा पहाड़ न गिरे इसके लिए रेलवे ट्रैक पर जाली लगाने का काम चल रहा है। इसके बावजूद बड़े चट्टान को जाल रोक नहीं पाया।

    रेस्क्यू टीम पहुंची घटनास्थल वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे प्रबंधन की पूरी टीम रेस्क्यू ट्रेन के साथ दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। टीम इंजन के नीचे बड़े चट्टान को निकालने का प्रयास कर रही है।

    वंदे भारत समेत इन ट्रेनों के रूट का परिवर्तन

    घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद रेल मंडल ने बरकाकाना-रांची वाया सांकी बीआईटी मेसरा रूट पर एक बार फिर वंदे भारत और एक एक्सप्रेस ट्रेन के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। पटना- रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस और आसनसोल- हटिया- आसनसोल एक्सप्रेस बरकाकाना, सिधवार, हेहल, सांकी, बीआईटी मेसरा, टाटीसिलवे, रांची तक जाती थी, लेकिन अब यह ट्रेनें मुरी के रास्ते बरकाकाना तक आएगी।

     इन ट्रेनों का भी रूट बदला

    धनबाद के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी। इसमें बताया गया है कि सिधवार-सांकी रेलखंड में भारी बारिश के कारण अगली अधिसूचना तक ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

    जिसमें 18 सितंबर को खुलने वाली गाड़ी संख्या 22349- 22350 पटना- रांची- पटना वंदे भारत एक्सप्रेस बरकाकाना- मुरी- रांची के रास्ते जाएगी। वहीं 18 सितंबर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13513- 13514 आसनसोल- हटिया- आसनसोल एक्सप्रेस बरकाकाना- मुरी- रांची के रास्ते चलायी जाएगी।

    बढ़ जाएगा सफर का समय

    रांची-पटना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री एक बार फिर कुछ दिनों के लिए दुसरे रुट से आना जाना पड़ेगा। वंदे भारत समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट को अगले आदेश तक डायवर्ट कर दिया गया है। अब यात्रियों को बरकाकाना से रांची पहुंचने के लिए एक घंटे से अधिक समय लगेगा। मुरी से रांची जाने में अब ज्यादा समय लगेगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026

    Uttarakhand News: 100% सुरक्षा की गारंटी! UCC को लेकर CM धामी का बड़ा दावा, बहनों को दी ये ताकत….

    August 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    भाजपा ने उत्तराखंड में बिछाई बिसात, बहू को आगे कर कांग्रेस के दिग्गज के सामने खड़ी की नई चुनौती

    August 27, 2026

    ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: पहाड़ पर दौड़ेगी रेल, बदलेगी उत्तराखंड की तकदीर और तस्वीर

    August 27, 2026

    संभागायुक्त श्री सत्य नारायण राठौर ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदघाट का आकस्मिक निरीक्षण

    August 27, 2026

    ओडीओपी में एपण कला: नैनीताल की लोक-विरासत बनी महिलाओं की आजीविका का नया आधार

    August 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.