Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»भारत से कोई सीधा टकराव नहीं, फिर मुसलमानों के नाम पर इतना क्यों बोल गए अयातुल्लाह खामेनेई…
    विदेश

    भारत से कोई सीधा टकराव नहीं, फिर मुसलमानों के नाम पर इतना क्यों बोल गए अयातुल्लाह खामेनेई…

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और ईरान के बीच चाबहार पोर्ट और तेल की खरीद के अलावा कई मसलों पर साझेदारी है।

    अमेरिका के तमाम दबावों के बाद भी भारत ने संतुलन की नीति अपनाते हुए ईरान के साथ भी संबंध बरकरार रखे हैं। इसके बाद भी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई ने भारत में मुस्लिमों के हालातों को लेकर चिंता जताई।

    यह हैरान करने वाली बात थी। वह भी तब जब चीन के शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों पर भीषण अत्याचार हो रहे हैं।

    ईरानी लीडर ने अपनी पोस्ट में भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर टिप्पणी की और मुसलमानों से एकजुटता की अपील की। इसी पोस्ट में उनकी ओर से गाजा का भी जिक्र किया गया था।

    उनकी इस पोस्ट पर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से तीखा जवाब भी दिया गया है। पर यह सवाल अब भी बना हुआ है कि भारत के साथ सहज रिश्ते होने और कोई सीधा टकराव न होने के बाद भी ईरान के सुप्रीम लीडर ने ऐसी टिप्पणी क्यों की।

    जेएनयू में स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह मानते हैं कि इसकी वजह ईरान के अंदर एक गुस्सा है कि आखिर भारत ने अपने संबंध इजरायल से इतने बेहतर क्यों कर लिए हैं।

    ईरान को लगता है कि भारत की नीति अब इजरायल समर्थक होती जा रही है, जबकि पहले फिलिस्तीन और इजरायल के संघर्ष में संतुलन की नीति होती थी।

    संदीप सिंह कहते हैं, ‘ईरान के संबंध अब चीन और रूस से बेहतर हुए हैं। वहीं अमेरिका और इजरायल खेमे से उसकी दूरी बढ़ी है।

    यूक्रेन पर भारत का स्टैंड भी ईरान की राय से अलग है। भारत के साथ ईरान के अच्छे संबंध हैं। हाल ही में उनके नए राष्ट्रपति के शपथ में भी भारत से प्रतिनिधि गए थे।

    इसके बाद भी ईरान का ऐसा रवैया चिंताजनक है। ईरान के सुप्रीम लीडर का ऐसा बयान सोचा-समझा कदम है। उनकी पोस्ट में चीन का जिक्र नहीं है, जबकि वहां मुस्लिमों पर काफी अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में संभव है कि शायद रणनीतिक दबाव बनाने के लिए भी उन्होंने ऐसा कदम उठाया हो।’

    ईरान के इस रवैये की एक और वजह बताते हुए संदीप सिंह कहते हैं, ‘अरब देशों का आपसी संघर्ष भी इसकी एक वजह है। भारत के सऊदी अरब, यूएई जैसे खाड़ी देशों से संबंध बढ़े हैं।

    वहीं ईरान और तुर्की अलग खेमे में हैं। संभव है कि एक वजह यह भी हो कि ईरान ने इस्लाम के नाम पर खुद को नेता साबित करने की कोशिश की है और भारत को लेकर भी टिप्पणी की है।

    उनकी कोशिश हो सकती है कि इस्लाम के नाम पर भारत से संबंधों को लेकर अरब देशों और खासतौर पर सुन्नी मुसलमानों को संदेश दिया जा सके। ईरान खुद को शिया देश ही नहीं बल्कि पूरी मुस्लिम कौम के रहनुमा के तौर पर स्थापित करना चाहता है।’

    The post भारत से कोई सीधा टकराव नहीं, फिर मुसलमानों के नाम पर इतना क्यों बोल गए अयातुल्लाह खामेनेई… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.