Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»अब आतिशी की जिम्मेदारी है केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना : सिसोदिया
    राजनीती

    अब आतिशी की जिम्मेदारी है केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना : सिसोदिया

    News DeskBy News DeskSeptember 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब आतिशी की जिम्मेदारी है केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना : सिसोदिया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी का नाम अगले मुख्यमंत्री के तौर पर फाइनल होने के बाद पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अहम बात कही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी की दो प्रमुख जिम्मेदारियां होगी। पहला अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना और दूसरा दिल्ली सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री बिजली-पानी और अस्पताल जैसी सुविधाओं को बरकरार रखना।
    आप के वरिष्ठ नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने आतिशी की इन दोनों जिम्मेदारियां की जानकारी दी। सिसोदिया ने कहा कि एक बहुत ही घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचकर केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के ऊपर झूठे आरोप लगाए गए हैं। आप पार्टी के नेताओं को जेल भेजा गया, ईमानदारी पर सवाल उठाए गए व दिल्ली सरकार तोड़ने की कोशिश की गई।
    सिसोदिया ने कहा, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिलेरी के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया है। चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मंगलवार से आतिशी को दी गई है। उनके हिस्से में मुख्यत दो काम है, पहला काम दिल्ली की जनता केजरीवाल के इस्तीफे से और पीएम मोदी के षड्यंत्र से बेहद आहत है। कई लोग रो रहे हैं और वे चाहते हैं कि केजरीवाल वापस सीएम बने। आतिशी को दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर केजरीवाल को फिर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है।
    उन्होंने कहा, अगले कुछ महीनों में दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए भाजपा, केजरीवाल द्वारा दी गई सुविधाओं को ख़त्म करने की पूरी कोशिश करेगी। फ्री बिजली बंद करने की कोशिश होगी। स्कूल-अस्पतालों को खराब करने की कोशिश करेगी। फ्री दवाई बंद करने की कोशिश होगी। नालों व सीवर सफाई का काम बंद करने की कोशिश करेगी। आतिशी की यह जिम्मेदारी है कि वह भाजपा के इस आतंक से दिल्ली की जनता की रक्षा करेंगी। मुझे पूरा यकीन है कि आतिशी इन कठिन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। मेरी हार्दिक शुभकामनाएं आतिशी के साथ हैं।
    गौरतलब है कि आप ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी को चुन लिया है। सर्वसम्मति से विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगाई गई। आतिशी के नाम का प्रस्ताव अरविंद केजरीवाल ने दिया था। जिस पर सभी ने सर्वसम्मति दी है। इसके बाद आतिशी ने कहा कि इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने और भरोसा जताने के लिए वह अपने नेता और राजनीतिक गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती हैं। आतिशी ने कहा कि उनके जैसे आम कार्यकर्ता को विधायक, मंत्री और अब मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलना केवल आम आदमी पार्टी में ही संभव है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन….

    October 16, 2026

    रेखा आर्य के आरोपों पर पति का पलटवार, बोले- AI से बनाया गया ऑडियो

    October 16, 2026

    सेना से रिटायर होने वाले उत्तराखंड के दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

    October 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस में महिला आरक्षियों के 1474 पद बढ़ेंगे, कुल संख्या होगी 2000

    October 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.