Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»दुनिया पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा, 2050 तक 40 मिलियन मौतों की चेतावनी; इलाज भी होगा मुश्किल…
    विदेश

    दुनिया पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा, 2050 तक 40 मिलियन मौतों की चेतावनी; इलाज भी होगा मुश्किल…

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दुनिया पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा, 2050 तक 40 मिलियन मौतों की चेतावनी; इलाज भी होगा मुश्किल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दुनिया के ऊपर एक सुपरबग का खतरा मंडरा रहा है।

    यह सुपरबग अगले 25 साल में करीब 40 मिलियन लोगों की जान ले सकता है। सबसे बड़ा खतरा यह है कि इस सुपरबग पर दवाओं का भी कोई असर नहीं होता है।

    शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर समय रहते इस गंभीर समस्या पर काम नहीं किया गया तो परेशानी काफी ज्यादा बढ़ सकती है।

    इस सुपरबग को एमआर नाम दिया गया है और इसके ऊपर बैक्टीरिया पर एंटीबायोटिक दवाओं का भी असर नहीं हो रहा। इसके चलते इनका इलाज करना भी कठिन है।

    लैंसेट जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक 1990 से 2021 के बीच इस सुपरबग से एक मिलियन से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

    नवजात शिशुओं में बचाव और नियंत्रित करने के उपाय के चलते संक्रमण में 50 फीसदी की कमी आई है। लेकिन जिन बच्चों में इस सुपरबग का संक्रमण हो जाता है, उनका इलाज करना बेहद मुश्किल हो जा रहा।

    वहीं, इस सुपरबग के चलते 70 साल से अधिक उम्र वालों की मौत में 80 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह आंकड़ा भी साल 1990 से 2021 के बीच का है। लैंसेट की स्टडी के मुताबिक इस सुपरबग से होने वाली मौतें 2021 में दोगुनी होकर 130,000 तक पहुंच गई हें।

    लगातार बढ़ रहा खतरा
    शोधकर्ताओं ने बताया है कि इस सुपरबग से मौत का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान ट्रेंड्स के आधार पर साल 2050 तक एमआरएस से होने वाली डायरेक्ट मौतों में 67 फीसदी का इजाफा हो सकता है।

    शोध में बताया गया है कि एएमआर के चलते अगली तिमाही सदी में सीधे तौर पर 39 मिलियन लोगों को अपना शिकार बना चुका होगा।

    इस तरह से कुल 169 मिलियन मौतें हो चुकी होंगी। हालांकि इसमें कुछ कमी भी हो सकती है, लेकिन इसके लिए शर्त यह है कि खतरनाक संक्रमणों से बचाव की दिशा में जरूरी कदम उठाने होंगे। अगर इस दिशा में ढंग से काम किया गया तो 2050 तक 92 मिलियन लोगों की जान बचाई जा सकती है।

    शोध के सह-लेखक मोहसिन नगवी ने कहा कि एएमआर दुनिया के स्वास्थ्य के लिए लंबे समय से खतरा रहा है। अब यह खतरा बढ़ता ही जा रहा है।

    शोधकर्ता 22 रोगजनकों, दवाओं और रोगजनकों के 84 संयोजनों और मेनिन्जाइटिस जैसे 11 संक्रामक सिंड्रोम की स्टडी करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचेंगे। इसमें 204 देशों और क्षेत्रों में 520 मिलियन लोगों के पर्सनल रिकॉर्ड शामिल किए गए हैं।

    The post दुनिया पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा, 2050 तक 40 मिलियन मौतों की चेतावनी; इलाज भी होगा मुश्किल… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा पर PM मोदी का संदेश: तीर्थयात्रियों से पांच संकल्पों का आह्वान, बोले—आस्था, एकता और संस्कृति का भव्य उत्सव….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News: चारधाम यात्रा हमारी आस्था, एकता और परंपराओं का उत्सव” — केदारनाथ के कपाट खुलने पर PM मोदी ने जताई श्रद्धा….

    April 22, 2026

    Uttarakhand News- धामी सरकार का बड़ा फैसला: 28 अप्रैल को होगा एक दिवसीय विशेष सत्र, तैयारियां तेज….

    April 22, 2026

    सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.