Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..
    छत्तीसगढ़

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों एवं समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था के तहत जिले के कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने धान विक्रय करने पहुंचे किसानों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा शासन की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। धान खरीदी प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों में उत्साह एवं खुशी का वातावरण देखने को मिला।

    *कृषक उन्नति योजना किसानों के लिए बनी आर्थिक सुरक्षा का आधार*

    इस अवसर पर कुटरू धान उपार्जन केन्द्र पहुंचे किसान श्री वेंकटेश मार्गोनी ने छत्तीसगढ़ शासन की कृषक उन्नति योजना की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए आर्थिक संबल बताया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उनके खेत में धान की फसल अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई और उत्पादन भी कम रहा। ऐसे समय में शासन की कृषक उन्नति योजना से मिलने वाली अतिरिक्त आर्थिक सहायता उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी।

    किसान श्री मार्गोनी ने बताया कि खेती-किसानी मौसम एवं प्राकृतिक परिस्थितियों पर निर्भर रहती है। किसान वर्षभर कड़ी मेहनत करता है, लेकिन कई बार मौसम की प्रतिकूलता के कारण अपेक्षित उत्पादन प्राप्त नहीं हो पाता। ऐसी परिस्थितियों में शासन द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाएं आर्थिक कठिनाइयों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य

    उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ कृषक उन्नति योजना के माध्यम से मिलने वाली अतिरिक्त आर्थिक सहायता से किसानों को खेती की लागत निकालने, परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने तथा आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलती है। इससे किसानों में खेती के प्रति उत्साह एवं आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

    *किसान हितैषी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती*

    किसान श्री वेंकटेश मार्गोनी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए संचालित योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है, वहीं कृषक उन्नति योजना किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रही है।

    उन्होंने शासन की किसान हितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इन योजनाओं से किसानों को आर्थिक सुरक्षा के साथ खेती-किसानी को आगे बढ़ाने का प्रोत्साहन मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    *सुव्यवस्थित धान खरीदी से किसानों को मिल रही सुविधा*

    उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में बीजापुर जिले के 31 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 20 हजार 598 पंजीकृत किसान हैं तथा धान का पंजीकृत रकबा 54 हजार 165 हेक्टेयर है। शासन द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार किसानों को प्रति क्विंटल 3 हजार 100 रुपये की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदी का लाभ दिया जाना है।

    कलेक्टर श्री विश्वदीप के निर्देशन में जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    कुटरू उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के शुभारंभ के अवसर पर किसानों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुरूप धान खरीदी व्यवस्था का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

    **समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एवं कृषक उन्नति योजना जैसी किसान हितैषी पहलों से बीजापुर जिले के अन्नदाताओं को आर्थिक मजबूती मिलने के साथ ही कृषि आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है।*

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य में हुए शामिल….

    November 15, 2026

    स्वनिधि महोत्सव बना जीरो वेस्ट आयोजन की मिसाल, बांस की प्लेटों और लकड़ी के चम्मचों से परोसा भोजन, पानी के लिए भी प्लास्टिक मुक्त व्यवस्था….

    November 15, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन, जनजातीय गौरव दिवस पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं…..

    November 15, 2026

    नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की….

    November 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कुटरू धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत शुरू हुई धान खरीदी, किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य…..

    November 15, 2026

    राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ….

    November 15, 2026

    Uttarakhand News: धारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी जाम से मुक्ति, धामी सरकार बनाएगी आधुनिक दो मंजिला पार्किंग….

    November 15, 2026

    Uttarakhand News: कॉर्बेट में महिलाओं को मिलेगा रोजगार का नया अवसर, CM धामी ने 70 जिप्सियां देने का किया ऐलान….

    November 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.