Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News : उत्तराखंड को मिल सकती हैं 3 बड़ी सौगातें! IISER, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और नए नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र के सकारात्मक संकेत….
    राज्य

    Uttarakhand News : उत्तराखंड को मिल सकती हैं 3 बड़ी सौगातें! IISER, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और नए नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र के सकारात्मक संकेत….

    News DeskBy News DeskNovember 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News : उत्तराखंड को मिल सकती हैं 3 बड़ी सौगातें! IISER, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और नए नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र के सकारात्मक संकेत….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा, आयुर्वेद चिकित्सा एवं सड़क कनेक्टिविटी के विस्तार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्र सरकार की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला है. मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) और ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के साथ ही उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया गया था.

    मुख्यमंत्री द्वारा अक्टूबर, 2026 में केंद्र सरकार से उत्तराखण्ड में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना का अनुरोध किया गया था. केंद्रीय शिक्षा, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में आश्वासन दिया है कि भविष्य में केंद्रीय संस्थानों के विस्तार के समय इस प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

    केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वर्तमान में उत्तराखण्ड में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर, केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर संचालित हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर इन केंद्रीय संस्थानों को सुदृढ़ करने एवं उनके विस्तार के लिए प्रयासरत है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विकसित किया जा सके.

    मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त, 2026 में केंद्र सरकार से उत्तरकाशी-कमद-अयारखाल-बूढ़ाकेदार-चमियाला-घनसाली-तिलवाड़ा मोटर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया था. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में अवगत कराया है कि विगत 12 वर्षों में उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई 2,282 किलोमीटर से बढ़कर 3,670 किलोमीटर हो गई है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि नए राष्ट्रीय राजमार्गों की घोषणा से संबंधित नीति को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात इस मार्ग के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा.

    मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त, 2026 में केंद्र सरकार से ऊधमसिंह नगर जनपद के किच्छा स्थित खुरपिया फार्म में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना का अनुरोध किया गया था. केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में बताया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण-2026 में तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना की घोषणा के बाद कैबिनेट सचिवालय द्वारा निर्धारित चुनौती पद्धति के तहत सभी पात्र राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए थे. इस क्रम में उत्तराखण्ड सरकार की ओर से भी प्रस्ताव प्राप्त हुआ है, जिस पर निर्धारित प्रक्रिया एवं लागू मानदंडों के अनुसार विचार किया जाएगा.

    मुख्यमंत्री ने राज्य के हित में महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से उत्तराखण्ड में उच्च शिक्षा, अनुसंधान, आयुर्वेद चिकित्सा एवं सड़क अवसंरचना को नई मजबूती मिलेगी तथा राज्य के विकास को गति प्राप्त होगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News : धामी सरकार का विकास पर फोकस, पौड़ी और देहरादून की 10 नर्सरियों में सिंचाई व्यवस्था के लिए 78.50 लाख मंजूर….

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन, पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन…..

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड, जैव विविधता संरक्षण के लिए समूह को दस लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई…..

    November 12, 2026

    पीएम जनमन ने बदली दिनेश बैगा की जिंदगी जिंदगी…..

    November 12, 2026

    स्वच्छता पुरस्कार लेकर लौटे उप मुख्यमंत्री अरुण साव और निकायों के प्रमुखों का जोरदार स्वागत…..

    November 12, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात….

    November 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News : उत्तराखंड को मिल सकती हैं 3 बड़ी सौगातें! IISER, अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और नए नेशनल हाईवे को लेकर केंद्र के सकारात्मक संकेत….

    November 12, 2026

    Uttarakhand News : धामी सरकार का विकास पर फोकस, पौड़ी और देहरादून की 10 नर्सरियों में सिंचाई व्यवस्था के लिए 78.50 लाख मंजूर….

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन, पीएम-जनमन योजना से संवर रहा विशेष पिछड़ी जनजातियों का जीवन…..

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के कृषक कल्याण समूह, घवई पानी को प्लांट जीनोम सेवियर अवार्ड, जैव विविधता संरक्षण के लिए समूह को दस लाख रुपये की राशि भी प्रदान की गई…..

    November 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.