Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»25 साल की सेवा को सलाम, उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान।
    राज्य

    25 साल की सेवा को सलाम, उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान।

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    25 साल की सेवा को सलाम, उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति निशान।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तराखंड पुलिस के 25 वर्ष के गौरवशाली सफर में शुक्रवार को एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित भव्य अलंकरण समारोह में उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान (प्रेसिडेंट्स कलर) प्रदान किया। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखंड यह सम्मान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बन गया। समारोह में अमित शाह ने पुलिस परेड का निरीक्षण किया और पुलिस बल के अनुशासन, समर्पण तथा सेवा भावना की सराहना की।

    समारोह में एसपी रुद्रप्रयाग निहारिका तोमर ने परेड की कमान संभाली। इस दौरान विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने देश की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की। इनमें हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के प्रतिनिधि शामिल रहे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री ने राष्ट्रपति निशान ध्वज अधिकारी को सौंपा। उत्तराखंड पुलिस को राज्य गठन के बाद 25 वर्षों में कानून व्यवस्था, जनसुरक्षा और सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है।

    समारोह में अमित शाह ने नशे के खिलाफ केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि 31 मार्च 2029 तक देश को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को भी अगले तीन वर्षों में नशामुक्त बनाने की दिशा में काम करना होगा। इसके लिए पुलिस और प्रशासन को मिलकर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी।

    मई 2027 के बाद खत्म होगी तारीख पर तारीख की व्यवस्था

    केंद्रीय गृह मंत्री ने न्याय व्यवस्था में बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि मई 2027 के बाद तारीख पर तारीख की व्यवस्था समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन से न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आएगी और लोगों को समयबद्ध न्याय मिल सकेगा।

    उत्तराखंड पुलिस के कामकाज की सराहना

    अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि पुलिस ने नशे के कारोबार और साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विकास और उपलब्धियों के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य की बढ़ती प्रतिष्ठा के साथ पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। सीमावर्ती राज्य होने के साथ यहां पर्यटन और धार्मिक यात्राओं का भी बड़ा दबाव रहता है। ऐसे में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से काम करना होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…..

    November 7, 2026

    UKPSC ने जारी किया लोअर PCS 2026 का विज्ञापन, 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

    November 7, 2026

    Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..

    November 6, 2026

    Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

    November 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…..

    November 7, 2026

    UKPSC ने जारी किया लोअर PCS 2026 का विज्ञापन, 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

    November 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.