Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार।
    राज्य

    अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार।

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल, बोले- उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार।
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देहरादून में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के मंच से आगामी विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। पार्टी ने इस बार 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। शाह ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में जीत की हैट्रिक लगाई है और अब उत्तराखंड की बारी है। इस दौरान उन्होंने 1474 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।
    परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में अमित शाह के पहुंचते ही मोदी-मोदी के नारों से मैदान गूंज उठा। उन्होंने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ संबोधन शुरू किया। अपने चुनावी तेवर दिखाते हुए कहा कि यहां से राहुल गांधी तक आवाज पहुंचनी चाहिए कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता से प्रदेश में भाजपा को सबसे अधिक सीटों से जिताने का आह्वान किया।
    अटल ने बनाया, मोदी ने संवारा उत्तराखंड
    अमित शाह ने राज्य स्थापना के संघर्ष को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की अलग राज्य की मांग को अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। राज्य निर्माण के लिए आंदोलन करने वाले सभी आंदोलनकारियों और बलिदानियों को भी उन्होंने श्रद्धांजलि दी। शाह ने कहा कि उत्तराखंड का निर्माण अटल जी ने किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारने का काम किया है।
    उन्होंने कहा कि देवभूमि में चारधाम, हेमकुंड साहिब और हरिद्वार जैसे पवित्र धार्मिक स्थल हैं। गुजरात से आने के बावजूद उनकी यह दृढ़ मान्यता है कि चारधाम यात्रा के बिना मोक्ष का द्वार नहीं खुलता। भाजपा का संकल्प उत्तराखंड को विकसित भारत के विकास का अग्रणी पड़ाव बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश इस दिशा में आगे बढ़ रहा है।
    जीएसडीपी में 50 और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत वृद्धि का दावा
    शाह ने प्रदेश की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस अवधि में राज्य की जीएसडीपी में 50 प्रतिशत और प्रति व्यक्ति आय में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में निवेश को धरातल पर उतारने के साथ आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है।
    यूसीसी और नकल विरोधी कानून को बताया उपलब्धि
    केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना, जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया। उन्होंने कहा कि राज्य में अब बहुविवाह और तीन तलाक जैसी प्रथाओं के लिए कोई जगह नहीं है। भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी यूसीसी लागू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
    उन्होंने सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और रोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों का जिक्र किया। शाह ने दावा किया कि प्रदेश में 35 हजार युवाओं को रोजगार दिया गया है। ऑलवेदर रोड सहित कई बड़ी परियोजनाओं से राज्य में विकास और आवागमन को गति मिली है।
    कांग्रेस पर तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार के आरोप
    अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास उत्तराखंड में गिनाने के लिए कोई बड़ी विकास उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर राज्य को मनीऑर्डर आधारित अर्थव्यवस्था तक सीमित रखने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के पैसे को विकास कार्यों में खर्च किया, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में कई घोटाले हुए।
    कांग्रेस की ओर से एसआईआर के विरोध में निकाली जा रही वोट बचाओ यात्रा पर तंज कसते हुए उन्होंने इसे घुसपैठियों को बचाने की मुहिम बताया। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति से बाहर नहीं निकल पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सीमावर्ती क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार किया है। देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम उठाए गए।
    उत्तराखंड को सांस्कृतिक राजधानी बनाने का संकल्प
    गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा उत्तराखंड को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित करना चाहती है। प्रदेश में अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से विकास और सुशासन के मुद्दे पर भाजपा को फिर से समर्थन देने की अपील की। संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प लेने और 65 से अधिक सीटों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…..

    November 7, 2026

    UKPSC ने जारी किया लोअर PCS 2026 का विज्ञापन, 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

    November 7, 2026

    Uttarakhand News: अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस की सराहना की, बोले- मई 2027 के बाद दर्ज FIR में तीन साल के भीतर दोषियों को सजा दिलाने का लक्ष्य…..

    November 6, 2026

    Uttarakhand News: राज्योत्सव में अमित शाह और CM धामी ने 15 विभूतियों को किया सम्मानित, मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को मरणोपरांत मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026

    November 6, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दिव्या पुरी को स्नेहभरा पत्र, छात्रा ने बताया गर्व का क्षण…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा…..

    November 7, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं…..

    November 7, 2026

    UKPSC ने जारी किया लोअर PCS 2026 का विज्ञापन, 19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

    November 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.