Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस, वन विभाग और आबकारी समेत कई विभागों में मिलेंगे नौकरी के अवसर…..
    राज्य

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस, वन विभाग और आबकारी समेत कई विभागों में मिलेंगे नौकरी के अवसर…..

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस, वन विभाग और आबकारी समेत कई विभागों में मिलेंगे नौकरी के अवसर…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. इसी क्रम में राज्य के विभिन्न विभागों में 1818 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा गया है. इन पदों पर भर्ती से प्रदेश के युवाओं को सरकारी सेवा में आने के नए अवसर मिलेंगे.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर है और उन्हें योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है. सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, निष्पक्षता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं.

    मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक योग्य युवा को अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर आगे बढ़ने का अवसर मिले. सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. युवाओं के सपनों को साकार करना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है.” भर्ती के लिए भेजे गए अधियाचन के अनुसार उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में आरक्षी संवर्ग के 1187 पद, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के 93 पद, उप निरीक्षक अभिसूचना के 19 पद और प्लाटून कमांडर पीएसी, आईआरबी, एसडीआरएफ के 81 पद शामिल हैं. इसके अतिरिक्त अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पांच पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित है.

    कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग में बंदीरक्षक के 117 पदों, आबकारी विभाग में आबकारी सिपाही के 50 पदों और उप आबकारी निरीक्षक के 02 पदों पर भर्ती की जाएगी. इसी प्रकार वन विभाग में वन आरक्षी के 189 पदों और स्पेशल टाइगर गार्ड्स के 75 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है. धामी के निर्देश पर राज्य सरकार भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अध्याचन भेजा जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, राज्य के विकास और निवेश पर होगा मंथन……

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: अटल जी की विचारधारा और ऋषियों के ज्ञान से सजेगा उत्तराखंड, लेखक गांव को वैश्विक साहित्यिक पहचान दिलाने पर CM धामी का जोर…

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: विरासत अभियान से उत्तराखंड में 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण, धामी सरकार ने जारी किए आंकड़े….

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: 539 करोड़ की बकाया वसूली पर CM धामी सख्त, सरकारी दफ्तरों में प्रीपेड मीटर लगाने के निर्देश…..

    October 29, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस: अखंडता का संकल्प: सरदार पटेल और मजबूत भारत का सपना…..

    October 29, 2026

    सत्य साईं अस्पताल में सेवा दे रहीं छत्तीसगढ़ की बेटियों से मिले वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी…..

    October 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में 1818 पदों पर भर्ती की तैयारी, पुलिस, वन विभाग और आबकारी समेत कई विभागों में मिलेंगे नौकरी के अवसर…..

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, राज्य के विकास और निवेश पर होगा मंथन……

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: अटल जी की विचारधारा और ऋषियों के ज्ञान से सजेगा उत्तराखंड, लेखक गांव को वैश्विक साहित्यिक पहचान दिलाने पर CM धामी का जोर…

    October 29, 2026

    Uttarakhand News: विरासत अभियान से उत्तराखंड में 4,943 संपत्ति मामलों का निस्तारण, धामी सरकार ने जारी किए आंकड़े….

    October 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.