Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..
    राज्य

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

    News DeskBy News DeskOctober 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों के लिए 36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है. राज्य योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार के मध्य हरिद्वार क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग के लिए 4.21 करोड़ और ज्वालापुर क्षेत्र में 05 किमी सीसी मार्ग के निर्माण के लिए 4.83 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी है.

    जनपद नैनीताल के विधानसभा कालाढूंगी के विकासखण्ड कोटाबाग में सरदारनगर-केशोवाला-बन्नाखेड़ा-बैलपड़ाव-कोटाबाग-कालाढूंगी राज्य मार्ग संख्या 61 के किमी 75.200 से 81.00 तक तक बीएम-एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण कार्य के लिए 05 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है.

    जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र गदरपुर में नेतानगर से राधास्वामी सतसंग होते हुए अमरपुर तक बीएम-एसडीबीसी द्वारा सुधारीकरण एवं आंतरिक मागों का इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा निर्माण किए जाने हेतु 6.14 करोड़ और श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते चक्कीमोड़ तक सड़क के निर्माण के लिए 5.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है.

    देहरादून शहर में परफॉरमेंस बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट के तहत मुख्य सड़कों के कार्यों के लिए पर्यवेक्षण सलाहकार की नियुक्ति, इस कंसल्टेंसी सेवा में ठेकेदार के नियमित रखरखाव कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग शामिल है. कंसल्टेंसी सेवाओं में पीबीएमसी की निगरानी के लिए डिजिटल तकनीकों पर आधारित एक डिजिटल डैशबोर्ड तैयार करना, बुनियादी ढांचे की निगरानी और इसके लिए आवश्यक तकनीकी व वित्तीय क्षमताएं जुटाना शामिल है, जिसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा 4.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. देहरादून जिले में ही विकासखण्ड रायपुर की इंदिरा कॉलोनी पेयजल योजना के लिए 3.59 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है.

    कुंभ मेले के दौरान एंटी सबोटाज जांच के लिए पुलिस विभाग को 03 बम सूट खरीदने के लिए 1.53 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है. इसके अलावा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के कुमौड मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 96 लाख की धनराशि मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    October 28, 2026

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: ऋषिकेश में युवाओं ने रोका CM धामी का काफिला, युवा आयोग के गठन को लेकर रखी मांग…

    October 28, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

    October 28, 2026

    सरगुजा ओलंपिक में 4.16 लाख खिलाड़ियों का पंजीयन, विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं संपन्न…..

    October 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राष्ट्रपति मुर्मु का सातवां उत्तराखंड का दो दिवसीय दौरा एक नवंबर से।

    October 28, 2026

    हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: श्रीनगर-देवप्रयाग मार्ग पर सुरक्षा कार्यों का CM धामी ने लिया जायजा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर….

    October 28, 2026

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला: हरिद्वार, नैनीताल से पिथौरागढ़ तक विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ रुपये मंजूर…..

    October 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.