Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, बांस शिल्प से गुड्डी ने संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति…..
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, बांस शिल्प से गुड्डी ने संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति…..

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बिहान योजना से आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं, बांस शिल्प से गुड्डी ने संवारी परिवार की आर्थिक स्थिति…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके पारंपरिक हुनर को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसकी प्रेरक मिसाल सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गुमगराकलां की गुड्डी हैं, जिन्होंने महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर बांस शिल्प को आजीविका का माध्यम बनाया है। कभी आर्थिक कठिनाइयों से जूझने वाली गुड्डी आज अपने हुनर और मेहनत से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य के सपनों को भी साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

    समूह से मिले 50 हजार रुपये के ऋण ने खोली स्वरोजगार की राह

    गुड्डी बताती हैं कि पहले उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। सीमित आमदनी के कारण घर का खर्च चलाने और बच्चों की पढ़ाई सहित अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐसे समय में बिहान योजना उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आई। वे योजना के अंतर्गत माही महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, जहां उन्हें आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने का अवसर मिला। समूह से 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने बांस की खरीदारी की और अपने पारंपरिक हुनर को व्यवसाय का रूप दिया।

    गुड्डी बांस से सूपा, मोरा, बथिया, टोकरी सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न सामग्रियां तैयार करती हैं। इन उत्पादों की बिक्री से उन्हें आमदनी होने लगी और धीरे-धीरे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगा। पहले जहां घरेलू जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, वहीं अब बांस शिल्प उनके परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार बन गया है। बिहान योजना से मिली वित्तीय सहायता ने उन्हें अपने हुनर को रोजगार में बदलने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान किया है।

    पति के सहयोग से आगे बढ़ा व्यवसाय, बच्चों की शिक्षा को भी मिला सहारा

    गुड्डी के स्वरोजगार में उनके पति भी सक्रिय सहयोग करते हैं। दोनों मिलकर बांस से उपयोगी घरेलू सामग्रियों का निर्माण करते हैं और इनकी बिक्री से प्राप्त आय से परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। गुड्डी के दो बच्चे हैं, जिनमें एक कॉलेज में अध्ययनरत है, जबकि दूसरे ने 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली है। बांस शिल्प से होने वाली आमदनी परिवार की दैनिक आवश्यकताओं के साथ बच्चों की शिक्षा संबंधी खर्चों को पूरा करने में भी मददगार साबित हो रही है।

    महिला स्व-सहायता समूह से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर पारंपरिक हुनर को बनाया आजीविका का साधन

    गुड्डी बताती हैं कि महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। आर्थिक सहयोग मिलने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ा है। अब वे अपने हुनर और मेहनत के बल पर परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं। उनके लिए यह व्यवसाय केवल आमदनी का साधन नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ाया गया महत्वपूर्ण कदम भी है।

    बिहान योजना से बदली जिंदगी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को दिया धन्यवाद

    अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलाव से उत्साहित गुड्डी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ना उनके परिवार के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है। समूह से मिले ऋण ने उन्हें अपना काम शुरू करने का अवसर दिया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। उन्होंने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।

    गुड्डी की सफलता यह दर्शाती है कि शासन की योजनाओं से मिलने वाली वित्तीय सहायता और स्वरोजगार के अवसर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। बिहान योजना के माध्यम से महिलाएं अपने पारंपरिक कौशल को आय के साधन में बदलकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से गुड्डी जैसी अनेक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। ये महिलाएं न केवल अपने परिवार की खुशहाली में योगदान दे रही हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की….

    October 29, 2026

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी….

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण….

    October 29, 2026

    चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र…

    October 29, 2026

    पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका….

    October 29, 2026

    मेधावी विद्यार्थियों को इसरो, अहमदाबाद के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाएगा जिला प्रशासन सक्ती, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 15 नवंबर को होगी चयन परीक्षा….

    October 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की….

    October 29, 2026

    बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी….

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण….

    October 29, 2026

    चिकित्सा महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव ‘इम्पेटस-2026’ में उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत, मुख्य सचिव विकासशील ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र…

    October 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.