Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..
    राज्य

    Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत संचालित माध्यमिक, प्रारम्भिक विद्यालय और शिक्षक शिक्षा की स्थापना के अन्तर्गत वेतन भत्तों आदि के लिए अवशेष धनराशि 445.92 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कुंभ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में गंगा नहर के दायीं पार्श्व पर स्थित कांगड़ा घाट के विस्तारीकरण किए जाने के लिए 8.43 करोड़ सहित कुंभ मेला-2027 के लिए किराये के आधार पर फर्नीचर और सजावटी कपड़ेके लिए व्यय वित्त समिति द्वारा संस्तुत लागत 14.57 करोड़ के कार्य की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन के अन्तर्गत विकासखण्ड रिखणीखाल में PWD अतिथि गृह के समीप हेलीपैड का निर्माण किए जाने के लिए 13.50 लाख तथा जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के ग्राम पंचायत मूलाकोट के डचूडा बाजार में राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट तक दीवार सहित इंटरलॉकिंग टाइल्स एक हजार मीटर का निर्माण किए जाने के लिए 46.46 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखण्ड कीर्तिनगर के अन्तर्गत जखेड़ से सुमाड़ी कपरोली तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण किए जाने के लिए 2.4 करोड़, जनपद पिथौरागढ़ में गणाई बनकोट मोटर मार्ग से भट्टीगांव तारसिमोली मोटर मार्ग का विस्तार, सुधारीकरण व डामरीकरण किए जाने के लिए 4.9 करोड़ और जनपद देहरादून के विकासखण्ड कालसी में उद्पाल्टा-उपरौली मोटर मार्ग के अनुरक्षण का कार्य किए जाने के लिए 1.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री ने जनपद नैनीताल में कसियालेख हरिनगर अक्सोडा मोटर मार्ग के किमी 1 से 8 में सुधारीकरण कार्य एवं पीसी द्वारा डामरीकरण का कार्य किए जाने के लिए धनराशि 3.82 करोड़ और जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम प्रतापपुर में खाद्य गोदाम से तलवार फार्म होते हुए वकील फार्म तक 6 किमी हॉट मिक्स रोड का निर्माण किए जाने के लिए 3.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड कनालीछीना के अन्तर्गत ग्राम सभा ओझातल्ला के ढुंगालगांव से ओझातल्ला तक सम्पर्क मार्ग (1.5 किमी सीसी मार्ग) का निर्माण किए जाने के लिए 61.39 लाख तथा जनपद चम्पावत के ब्लॉक बाराकोट के अन्तर्गत लोहाघाट-बाराकोट-सिमलखेत-काफलीखान भनोली NH-57 में किमी 17 से 21 तथा किमी 27 से 38.120 में सुधारीकरण एवं डामरीकरण किए जाने के लिए 4.94 करोड़ तथा जनपद ऊधमसिंह नगर के ग्राम सुरेन्द्रनगर में हर्षित विश्वास के घर से किंचून मंडल के घर की ओर मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य किए जाने के लिए 87.94 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के कैंट क्षेत्र में जोन न.-5 के अन्तर्गत 01 नलकूप, पम्प हाउस राइजिंग मेन और अन्य सम्बंधित कार्यों के लिए 3.7 करोड़ तथा जनपद नैनीताल के अन्तर्गत डौन परेवा में हेलीपैड के निर्माण के लिए 8.30 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल में हुणेश्वर महादेव मंदिर के निकट धर्मशाला-कक्षों और शौचालयों का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण किए जाने के लिए 98.77 लाख की स्वीकृति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…

    October 23, 2026

    सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….

    October 23, 2026

    बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

    October 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

    October 23, 2026

    Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

    October 23, 2026

    Uttarakhand News- CM धामी का बड़ा फैसला: शिक्षा, कुंभ-2027 और विकास कार्यों के लिए ₹469 करोड़ से अधिक की मंजूरी को अनुमोदन…..

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.