Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की हॉकी अब रायपुर के मैदान से निकलकर दुनिया तक पहुंच रही है। राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग ने प्रदेश के खेल जगत को नया मंच दिया है। लीग के सभी मुकाबलों का जियोहॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इससे छत्तीसगढ़ के साथ देश-दुनिया के दर्शक भी यहां खेले जा रहे रोमांचक मुकाबलों का आनंद ले सकते हैं। रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में 21 अक्टूबर से शुरू हुई लीग 1 नवम्बर तक चलेगी। हॉकी के दिग्गज खिलाड़ियों और ओलंपियनों की मौजूदगी में आयोजित इस प्रतियोगिता के जरिए छत्तीसगढ़ में हॉकी को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस हॉकी लीग का रोमांच केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं है। जियोहॉटस्टार पर प्रत्येक मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से प्रदेश में आयोजित इस प्रतियोगिता को वैश्विक स्तर पर देखने की सुविधा मिल रही है। लीग के ब्रांड एम्बेसडर भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान, ओलंपियन और दिग्गज खिलाड़ी श्री सरदार सिंह हैं। वे यहां मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। लीग में ओलंपियन खिलाड़ियों की भागीदारी और उनके नेतृत्व में टीमों के बीच हो रहे मुकाबलों ने प्रतियोगिता को विशेष आकर्षण दिया है।

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का शुभारंभ 21 अक्टूबर को भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से के मुख्य आतिथ्य और छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा खेल तथा युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव की अध्यक्षता में हुआ। प्रतियोगिता में शुरुआती मुकाबलों से ही खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। ओलंपियन सुरेन्द्र सिंह की कप्तानी वाली न्यायधानी नाइट्स ने पहले दिन ओलंपियन ललित उपाध्याय की राजधानी रॉयल्स को 2-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में केतन कुशवाहा को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग की पहल से रायपुर में हॉकी का रोमांच, सभी मैचों का जियोहॉटस्टार पर सीधा प्रसारण

    महिला हॉकी को बढ़ावा देने पहले दिन हुआ महिला टीमों का मुकाबला

    लीग के के पहले दिन 22 अक्टूबर को महिला हॉकी खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मुकाबला भी खेला गया। इसमें इंद्रावती टाइग्रेस ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए महानदी फाल्कन्स को 4-1 से पराजित किया। महिला खिलाड़ियों के इस मुकाबले ने भी प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण जोड़ा।

    29 अक्टूबर तक रोज दो मैच होंगे, 31 अक्टूबर को सेमीफाइनल्स और 1 नवम्बर को फाइनल मैच

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में लगातार रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला चलेगा। 23 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स आमने-सामने होंगे। इसी दिन शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। 24 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे राजधानी रॉयल्स का सामना चक्रधर चैम्पियन्स से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स भिड़ेंगे।

    25 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और मैनपाट टाइटन्स आमने-सामने होंगे। 26 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसी दिन शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच भिड़ंत होगी।

    27 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स का मुकाबला चक्रधर चैम्पियन्स से होगा, जबकि शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और संस्कारधानी स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे। 28 अक्टूबर को शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के बीच मुकाबला होगा। शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स और बैलाडीला बुल्स भिड़ेंगे। लीग चरण के 29 अक्टूबर को होने वाले मुकाबलों में शाम 5:30 बजे संस्कारधानी स्ट्राइकर्स और मैनपाट टाइटन्स तथा शाम 7:30 बजे चक्रधर चैम्पियन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

    30 अक्टूबर को सभी टीमों के विश्राम के बाद अगले दिन 31 अक्टूबर को खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए चार टीमों के बीच सेमीफाइनल खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल शाम 5:30 बजे तथा दूसरा सेमीफाइनल शाम 7:30 बजे से होगा। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को शाम 5:30 बजे लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

    खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग प्रदेश में हॉकी को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी के अनुभवी खिलाड़ियों की भागीदारी और प्रत्येक मुकाबले के वैश्विक लाइव प्रसारण से छत्तीसगढ़ की हॉकी को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर मिल रहा है। प्रदेश के खेलप्रेमियों के साथ दुनियाभर के दर्शक जियोहॉटस्टार पर इन मुकाबलों को लाइव देख सकते हैं। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाले फाइनल के साथ छत्तीसगढ़ हॉकी लीग-2026 का समापन होगा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम….

    October 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज…..

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना….

    October 23, 2026

    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बुजुर्गों को दी शुभकामनाएं….

    October 23, 2026

    निजी कार्यक्रम छोड़ केल्हारी बस दुर्घटना के घायलों से मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    October 23, 2026

    आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु…..

    October 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम….

    October 23, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को मिला वैश्विक मंच, जियोहॉटस्टार पर दुनिया देख रही हर मुकाबला…..

    October 23, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पीएम जनमन आवास में ठगी करने पर ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज…..

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ प्रवास के पश्चात रायपुर से हुईं रवाना….

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.