Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
    राज्य

    झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का अनुमान, ऑरेंज अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मौसम विभाग ने भारी वर्षा को लेकर रांची के लिए सोमवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने जारी चेतावनी में बताया है कि सोमवार को भी राजधानी में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

    राज्य के उत्तर पश्चिम जिलों के पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में भारी वर्षा होने की संभावना है, इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 और 16 सितंबर को 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा भी बहने की भी संभावना जताई गई है। जिस कारण तापमान में भारी गिरावट हुई है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तटीय बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से झारखंड में मौसम का मिजाज बदला है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के निम्न दबाव में तब्दील होकर पश्चिम उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

    तटीय पश्चिम बंगाल से उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहे सिस्टम के कारण झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मौसमी गतिविधियां बढ़ेंगी, जिससे राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही मेघगर्जन और वज्रपात होने की भी प्रबल संभावना है।

    दिनभर होती रही रिमझिम फुहारें

    राजधानी में रविवार को दिनभर रिमझिम फुहारें होती रहीं। जिसके कारण तापमान अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। वहीं न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकार्ड की गई है।

    राजधानी में रूक-रूककर हो रही वर्षा ने आमजनों की थोड़ी परेशानी जरूर बढ़ा दी। निचले क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, तो कहीं-कहीं जलजमाव के कारण दो पहिया वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई।

    17 सितंबर तक मिलेगी बारिश से राहत

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के लगभग सभी क्षेत्रों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है। पूरे राज्य में मानसून की सक्रियता देखी गई।

    मौसम विभाग की माने तो 17 सितंबर तक बारिश से राहत मिलने की संभावना है। 16 सितंबर को भी राज्य के अधिकांश हिस्से में बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

    शाम होते ही तेज वर्षा हुई, जर्जर सड़क से गुजरने वाले हुए परेशान

    राजधानी में रविवार को दोपहर बाद रूक-रूक कर हल्की वर्षा होती रही। सरकारी कार्यालयों व स्कूलों की छुट्टी होने के कारण सड़क पर वाहनों का आवागमन भी अन्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। शहर की मुख्य सड़कों पर आवागमन कर रहे वाहनों के हेडलाइट जल उठे।

    इस बीच कुछ पुलिसकर्मी एयरपोर्ट रोड में मंदिर परिसर में खड़े नजर आए। बिरसा चौक से एचईसी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेलवे ब्रिज के समीप करम महोत्सव को लेकर कई महिलाएं नागपुरी गीत पर वर्षा के बीच झूमती रहीं। कई लोग टी स्टॉल पर चाय की चुस्की लेते नजर आए।

    मुख्य मार्गों पर बने छोटे-बड़े गड्ढे पानी से भर चुके थे। इस कारण वाहन चालकों को सड़कों पर आवागमन करने में काफी परेशानी हुई। खासकर स्टेशन रोड में पटेल चौक व कांटाटोली से कोकर चौक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को वर्षा के दौरान काफी परेशानी हुई।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान….

    February 26, 2026

    इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली : स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण….

    February 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.