Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»CPL 2024: 19 साल के युवा गेंदबाज का 10 विकेट प्रदर्शन, फाफ डु प्लेसी की टीम ने दर्ज की चौथी जीत
    खेल

    CPL 2024: 19 साल के युवा गेंदबाज का 10 विकेट प्रदर्शन, फाफ डु प्लेसी की टीम ने दर्ज की चौथी जीत

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    CPL 2024: 19 साल के युवा गेंदबाज का 10 विकेट प्रदर्शन, फाफ डु प्लेसी की टीम ने दर्ज की चौथी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Caribbean Premier League 2024 सीजन में फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली सेंट लुसिया किंग्स ने अपनी एक और जीत की शानदार स्क्रिप्ट लिखी है. फाफ डु प्लेसी की टीम को मिली इस जीत में बल्ले से अगर डेविड वीजा का कमाल देखने को मिला, जिसके दम पर टीम ने 153 रन का लक्ष्य रखा. तो वहीं गेंद से विरोधी को टारगटे से पहले रोकने में बड़ा रोल प्ले किया 19 साल के नूर अहमद  ने रनों पर ऐसी लगाम लगाई कि एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस की टीम जीत से 26 रन दूर रह गई.

    नूर अहमद का डेब्यू CPL सीजन, अब तक 10 विकेट
    नूर अहमद का ये पहला CPL सीजन है. मतलब इस सीजन से उन्होंने CPL में डेब्यू किया है. CPL 2024 में अब तक खेले 6 मैचों में नूर अहमद ने 13.10 की औसत से 10 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट 18 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. अब तक लिए 10 विकेटों के साथ नूर अहमद CPL 2024 में अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं.

    एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ नूर अहमद का प्रदर्शन
    अब सवाल है कि CPL 2024 के 6 मैचों में 10 विकेट झटकने वाले नूर अहमद ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ खेले मुकाबले में कितने विकेट लिए? 19 साल के अफगान स्पिनर ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी कर 2 विकेट हासिल किए. ये दोनों विकेट एंटीगा और बारमुडा फाल्कंस के दो सबसे बड़े बल्लेबाजों के रहे. पहला विकेट उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स का लिया जो एंटीगा एंड बारमुडा फाल्कंस के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 मैचों में 174 रन बनाए हैं. वहीं दूसरा विकेट कप्तान क्रिस ग्रीन का झटका, जो 37 गेंदों पर 48 रन ठोककर सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ आक्रामक दिख रहे थे.

    सिर्फ विकेट ही नहीं लिए, रन देने में भी की कंजूसी
    नूर अहमद की गेंदबाजी की एक और खास बात रही. उन्होंने 2 बड़े विकेट लेने के साथ रन भी बेहद कम दिए, 4 ओवर में 17 गेंदें डॉट डालते हुए उन्हें 3.25 की इकॉनमी से सिर्फ 13 रन दिए. नूर अहमद को इस गेंदबाजी में खैरी पियरे का भी पूरा साथ मिला, जिन्होंने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट झटके. इन दोनों की असरदार गेंदबाजी का ही नतीजा रहा कि एंटीगा एंड बारमुडा फाल्कंस 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन से आगे नहीं बढ़ सकी और मुकाबला हार गई.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- ज्ञानदीप सम्मान समारोह 2026: CM धामी ने पत्रकारों को किया सम्मानित, फेक न्यूज़ पर जताई चिंता, बोले- तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता समय की जरूरत….

    April 17, 2026

    Uttarakhand News- केदारनाथ धाम यात्रा 2026: 22 अप्रैल से खुलेंगे कपाट, CM धामी ने ग्राउंड जीरो पर तैयारियों का लिया जायजा…….

    April 16, 2026

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.