Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर के लोगों की बदहाल जिंदगी, एक अस्पताल को भी तरस रहे लोग…
    विदेश

    पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर के लोगों की बदहाल जिंदगी, एक अस्पताल को भी तरस रहे लोग…

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर यानी PoK में लोग बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर है।

    यहां के दोसुत, बंटल, ख्वाजा सेरी और आसपास के इलाकों के लोगों के इलाज के लिए भी कोई साधन उपलब्ध नहीं हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से अब लोग तंग आ चुके हैं और सवाल उठाने के लिए मजबूर हैं।

    स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल PoK की नीलम घाटी में दोसुत और उसके आसपास के गांवों के लोगों ने अधिकारियों से कई शिकायतें की हैं। हालांकि जमीनी स्तर पर कोई बदलाव नहीं आया है।

    PoK के दोसुत के एक निवासी के हवाले से बताया, “यह देखकर बहुत दुख होता है कि यहां केवल एक ही डिस्पेंसरी है और वह भी खराब स्थिति में है।

    प्रशासन हम पर ध्यान नहीं देता। उन्होंने कहा, “करीब 40 साल बीत चुके हैं और इस बेसिक हेल्थ यूनिट में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि आस-पास के इलाकों की आबादी फिलहाल 10,000 से ज़्यादा है। हम इस समय बहुत ज़्यादा बोझ तले दबे हुए हैं और स्थानीय प्रशासन से हमारी यूनिट के लिए ज़्यादा फंड और कर्मचारी मांग कर रहे हैं।”

    सोशल मीडिया पर आवाज उठा रहे लोग

    एक दूसरे निवासी ने कहा कि इस इलाके में कोई अस्पताल नहीं है और उन्हें चिकित्सा सेवाओं के लिए काफी दूर तक जाना पड़ता है। उन्होंने कहा, “हमारे यहां जो क्लिनिक है उसे प्रशासन ने बेसिक हेल्थ यूनिट का टैग भी नहीं दिया है। हम सोशल मीडिया के ज़रिए एक बार फिर अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं। ये सुविधाएं मुहैया कराना उनकी ज़िम्मेदारी है।”

    उन्होंने कहा, “49 साल हो गए हैं और हमारे पास अभी भी कोई अस्पताल नहीं है। यह बहुत निराशाजनक स्थिति है। यहां से नजदीकी अस्पताल भी लगभग 8-10 किलोमीटर दूर है और उसके बाद वाला अस्पताल और भी ज्यादा दूर है।”

    बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव

    पार्षद सहित स्थानीय निवासियों ने भी PoK में सुविधाओं की कमी पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि विकास की कमी और सरकारों की उदासीनता ने इसके निवासियों में अलगाव की भावना को बढ़ावा दिया है। स्वास्थ्य सुविधा के अलावा इस क्षेत्र में पीने का पानी जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है।

    Pok को अपना हिस्सा नहीं मानता है पाकिस्तान

    पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक देश के भौगोलिक क्षेत्र में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वाह, पंजाब और सिंध प्रांत के साथ-साथ संघीय राजधानी होगी।

    इसमें PoK का कोई जिक्र नहीं है। पाकिस्तान PoK को ‘आजाद कश्मीर’ कहता है। पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 257 में कश्मीर का जिक्र किया गया है।

    इसमें कहा गया है कि PoK तभी पाकिस्तान का हिस्सा होगी जब यहां के लोग देश में शामिल होने का फैसला करेंगे। गौरतलब है कि PoK दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से को पाकिस्तान आजाद कश्मीर कहता है और दूसरा गिलगित बल्टिस्तान।

    The post पाकिस्तानी कब्जे वाली कश्मीर के लोगों की बदहाल जिंदगी, एक अस्पताल को भी तरस रहे लोग… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Click to share on Facebook (Opens in new window)
    • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
    • Click to share on X (Opens in new window)
    • Click to share on Telegram (Opens in new window)
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय में निर्मित असम के प्रसिद्ध साहित्यकार के कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण…..

    November 18, 2025

    रायपुर : किसान छबीलाल बारी ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नीति की सराहना

    November 18, 2025

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    उत्तर बस्तर कांकेर : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 2025-26 : सहकारी समिति प्रबंधक, खरीदी केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    November 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.