Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद…
    विदेश

    चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद…

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत ने दस्तक दी है।

    अब तक के सबसे शक्तिशाली चक्रवाती तूफान ‘बेबिनका’ ने सोमवार सुबह शंघाई में दस्तक दी। सवेरे-सवेरे तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के बीच शी जिनपिंग सरकार ने सुरक्षा उपायों के तहत उड़ानें, राजमार्ग और रेल सेवाओं को बंद कर दिया है।

    इससे पहले 1949 को तूफान के कारण देश के कई हिस्सों में भारी तबाही हुई थी। चीनी मौसम विभाग को अंदेशा है कि बेबिनका का कहर उससे भी खतरनाक हो सकता है।

    आज शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। शहर की 250 करोड़ की आबादी को घर के अंदर बने रहने और सावधान रहने की अपील की गई है।

    सरकार के निर्देश पर चार आपातकालीन टीम को अलर्ट पर रखा गया है।

    चीनी सरकारी मीडिया के अनुसार, शंघाई में 75 वर्षों बाद सबसे शक्तिशाली तूफान बेबिनका ने सोमवार को दस्तक दे दी। शहर के अधिकारियों ने बताया कि रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा तटीय इलाकों में रह रहे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

    चीन मौसम विज्ञान प्रशासन ने बताया कि तूफान सोमवार सुबह शहर के पूर्व में पुडोंग के लिंगांग न्यू सिटी के तटीय क्षेत्र में पहुंचा।

    75 साल बाद बड़ी आफत की दस्तक

    तूफान बेबिनका के शंघाई पहुंचने के तुरंत बाद सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने कहा कि यह 1949 में आए तूफान के बाद शंघाई में आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है। शहर के 250 करोड़ निवासियों को अपने घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, तथा शंघाई के दो मुख्य हवाई अड्डों पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

    अधिकारियों ने बताया कि नदी किनारे स्थित चोंगमिंग जिले से नौ हजार लोगों को भी रेस्क्यू किया गया है।

    Chasing Typhoon #Bebinca directly on top of my house, never thought a strong Cat.1 would move right over my house one day, fierce gust, intense rainstorm, measured 142kph gust, unforgettable chase! pic.twitter.com/NTqZ0K814Q

    — Eric1101 (@Ericwang1101) September 16, 2024

    तटीय इलाकों में तबाही के मंजर

    शंघाई के बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने सीसीटीवी को बताया कि उन्हें तूफान से संबंधित घटनाओं की दर्जनों रिपोर्टें पहले ही प्राप्त हो चुकी हैं, जिनमें से अधिकतर गिरे हुए पेड़ और बिलबोर्ड हैं।

    सीसीटीवी ने झेजियांग प्रांत के तट पर एक फुटेज प्रसारित किया, जहां ऊंची लहरें समुद्र तट पर टकरा रही थीं।

    The post चीन पर 75 साल बाद बड़ी आफत, तूफान ‘बेबिनका’ की शंघाई में दस्तक से हवाई और रेल सेवा सब बंद… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.