Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»आज दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का मोदी पर भरोसा है
    राजनीती

    आज दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का मोदी पर भरोसा है

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का मोदी पर भरोसा है
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जमशेदपुर। पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में चुनाव रैली में जेएमएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इससे पहले उन्होंने झारखंड का 6 नई वंदे भारत ट्रेनें के साथ 650 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने जमशेदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जेएमएम के लोग बांग्लादेश के  रोहिंग्या के साथ हैं। इससे पहले खराब मौसम की वजह से पीएम मोदी तय समय पर जमशेदपुर नहीं पहुंच सके जिसकी वजह से उनका रोडशो नहीं हो सका। इस वजह से पीएम मोदी ने रांची से ही 6 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वह जमशेदपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।
    पीएम मोदी ने कहा कि बारिश कितनी ही तेज क्यों न हो, रुकावटें कितनी ही ज्यादा क्यों न हो, लेकिन कोई भी रुकावट मुझे आपसे अलग नहीं कर सकती। मैं आपके दर्शन किए बिना वापस नहीं जा सकता हूं, इसलिए सड़क मार्ग से ही आप सबके दर्शन करने यहां आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि क्रांति और बलिदानों की ये धरती, भगवान बिरसा मुंडा के तप, त्याग और आशीर्वाद की ये धरती..मैं झारखंड की इस महान धरती को प्रणाम करता हूं। आज करमा पूजा के उमंग के बीच यहां आने से पहले मुझे झारखंड को विकास की कई बड़ी सौगात देने का सौभाग्य भी मिला है। मैं आप सबको करमा पर्व की बधाई देता हूं।
    झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से लेती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत ही है। ये जेएमएम वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज वो किसके साथ खड़े हैं? ये लोग आदिवासियों के जंगल जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। ये लोग बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के साथ खड़े हैं। इनके लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के भीतर भी घुस गए हैं. जानते हैं ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि जेएमएम में कांग्रेस का भूत घुस गया है। जब किसी पार्टी में कांग्रेस का भूत घुस जाता है, तो तुष्टिकरण ही उस दल का इकलौता एजेंडा बन जाता है। पीएम ने कहा कि जेएमएम और कांग्रेस जैसे दलों को आपका वोट नहीं चाहिए। ये दल मजहब के नाम पर अपना वोट बैंक बनाना चाहते हैं। यही समय है, हमें इस खतरे को यहीं पर रोकना होगा।
    पीएम मोदी ने चंपाई सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि जेएमएम के लिए आदिवासी समाज का सम्मान नहीं अपना सियासी फायदा सबसे ऊपर है। आज झारखंड का गरीब आदिवासी पूछ रहा है चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे क्या? वह एक गरीब परिवार से नहीं आते थे क्या? लेकिन जिस तरह उन्हें अपमानित किया गया, सीएम की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए उन्हें अपमानित कर हटाया गया, उससे झारखंड के हर गरीब आदिवासी के दिल को चोट पहुंची है।
    पीएम ने सीता सोरेन का जिक्र करते हुए कहा कि सीता सोरेन को जिस तरह परिवार से बेदखल किया गया उसे भी सबने देखा। लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में सारा विपक्ष मोदी को हराने के लिए बेचैन था। पूरी जमात, षड़यंत्र, साजिशें, झूठ की इतनी बड़ी मशीनरी, देश को बांटने और तोड़ने वाली ताकतें..लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा है। मैं आपके इस प्यार और आशीर्वाद के लिए भी धन्यवाद देता हूं। आज देश के दलित-वंचित, गरीब-आदिवासी और महिलाओं का भरोसा मोदी पर है…आज युवाओं का भरोसा मोदी पर है, मध्यम वर्ग का भरोसा मोदी पर है। झारखंड और बीजेपी का रिश्ता…सिर्फ एक राजनीतिक रिश्ता नहीं है। ये रिश्ता दिल का है..ये रिश्ता अपनेपन का है। झारखंड का सपना बीजेपी का अपना सपना है।
    विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज भी बीजेपी केंद्र में रहकर झारखंड के विकास के लिए पूरे समर्पण और सेवाभाव से काम कर रही है। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि आप राज्य सरकार में बीजेपी को मौका दीजिए। झारखंड के विकास के लिए बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: ‘जन-जन की सरकार, मुख्य सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम में बोले CM धामी, कहा- सरकारी योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026

    Uttarakhand News: बंडिया में CM धामी ने किया भोलेनाथ और महाबली हनुमान की प्रतिमाओं का अनावरण, बोले- ऐसे आयोजन बढ़ाते हैं भाईचारा और संस्कार….

    June 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.