Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, दिल्ली में हो सकता है जल्दी चुनाव?
    छत्तीसगढ़

    केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, दिल्ली में हो सकता है जल्दी चुनाव?

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केजरीवाल ने किया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान, दिल्ली में हो सकता है जल्दी चुनाव?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली.

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। कथित शराब घोटाले में महीनों तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत लेकर निकले केजरीवाल ने अपने दांव से सबको चौंका दिया है। अपने पद पर बने रहने को अड़े रहे केजरीवाल ने रविवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि केजरीवाल ने अचानक इस्तीफे का दांव क्यों चल दिया और क्या दिल्ली में जल्दी चुनाव हो सकता है।

    केजरीवाल ने कहा है कि शराब घोटाले के केस का कोर्ट फैसला होने में तो 10 साल भी लग जाएंगे लेकिन वह इससे पहले जनता का फैसला चाहते हैं। वह तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक जनता उन्हें निर्दोष नहीं बताती और इसके लिए वह चुनाव में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली का चुनाव फरवरी में होना है, लेकिन मैं इसे नवंबर में ही कराए जाने की मांग करता हूं।

    क्या दिल्ली में हो सकता है जल्दी चुनाव?
    केजरीवाल ने मांग की है कि महाराष्ट्र के साथ दिल्ली में भी चुनाव करा दिए जाएं। उन्होंने फरवरी के बजाए नवंबर में ही चुनाव की मांग की है। हालांकि, उन्होंने विधानसभा को भंग किए जाने का ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि विधायक दल की बैठक में नए सीएम का चुनाव किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि यदि विधानसभा को समय पूर्व भंग नहीं किया जाता है और सरकार चल रही है तो चुनाव आयोग के पास जल्दी चुनाव कराने का विकल्प नहीं है। यदि केजरीवाल जल्दी चुनाव चाहते हैं तो उन्हें विधानसभा को भंग करने की सिफारिश करनी चाहिए।

    जल्दी चुनाव ना होने की दूसरी वजह
    दिल्ली में नवंबर में चुनाव इसलिए भी संभव नहीं है क्योंकि चुनाव से पहले काफी तैयारियों की आवश्यकता होती है और इसमें एक निश्चित समय लगता है। दिल्ली में वोटर लिस्ट को अपडेट करने का काम भी होना अभी बाकी है। पिछले दिनों भारत के चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण आयोजित करके एनसीटी दिल्ली की मतदाता सूची को 1 जनवरी, 2025 के संदर्भ में अपडेट किया जाए। सीईओ दिल्ली के अनुसार एकीकृत नामावली का प्रकाशन 29 को किया जाएगा। इसके संबंध में दावे एवं आपत्तियां 28 नवंबर तक प्राप्त की जाएंगी, जिनका निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन की तिथि 6 जनवरी 2025 है। इससे साफ है कि दिल्ली में चुनाव फरवरी में ही संभव है।

    क्यों चला इस्तीफे का दांव
    भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पिछले दो सालों से कथित शराब घोटाले के आरोपों का सामना कर रहे हैं। खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ कहने वाले केजरीवाल की छवि को इस वजह से डेंट लगा है। भाजपा उन पर बेहद आक्रामक है। ऐसे में केजरीवाल ने इस्तीफे का दांव चल दिया है। माना जा रहा है कि 'जनता के फैसले' का अजेंडा रखकर उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव का मोड सेट कर दिया है। उन्होंने भाजपा के प्रचार अभियान को भी पंचर करने की कोशिश की है। भाजपा लगातार जनता के बीच यह कहकर केजरीवाल को घेर रही थी कि घोटाले के आरोप लगने के बाद भी वह कुर्सी से चिपके हुए हैं। केजरीवाल के इस्तीफे की दूसरी वजह यह है कि दिल्ली में कई कामकाज अटके हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने जिस तरह उनके सीएम दफ्तर और सचिवालय जाने पर रोक लगाई है उसकी वजह से चुनाव से पहले वे कामकाज पूरे नहीं हो पाते जिन्हें केजरीवाल करना चाहेंगे। नए मुख्यमंत्री के जरिए वह अटके हुए कामों को पूरा कराना चाहेंगे, जिसमें दिल्ली की महिलाओं के लिए मासिक 1000 रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा भी शामिल है, जिसका ऐलान दिल्ली के बजट में किया जा चुका है। केजरीवाल ने एक तीर से कई निशाने साधने की कोशिश की है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026

    प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धुएँ से मुक्ति, जीवन हुआ आसान….

    February 26, 2026

    इस बार प्राकृतिक रंगों से रंगीन होगी होली : स्व सहायता समूह की महिलाएं कर रही है प्राकृतिक गुलाल का निर्माण….

    February 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति की बैठक: कुल 10 प्रकरणों पर की गई समीक्षा एवं सुनवाई, 04 प्रकरणों में आदेश जारी करने के दिए गए निर्देश….

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ का बजट राज्य के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम….

    February 26, 2026

    उज्ज्वला योजना 3.0 से कबीरधाम में 1339 परिवारों को मिली धुआँ-मुक्त रसोई…

    February 26, 2026

    छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम/ उप चुनावों की तैयारी प्रारंभ….

    February 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.